लाइव न्यूज़ :

क्या अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, 'इतिहास में पढ़ाओ नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या क्यों की', जानें सच्चाई 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 19, 2019 11:50 IST

सोशल मीडिया पर आये दिन कई तरह की फेक खबरें और सेलिब्रिटी को लेकर फर्जी दावे किये जाते हैं। इसी को गंभीरता से लेते हुये हाल ही में केन्द्र सरकार ने कई फर्जी अकाउंट को सस्पेंड कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने नाथूराम गोडसे को लेकर कोई भी ट्वीट नहीं किया है। सोशल मीडिया पर ये दावा पूरी तरह गलत और फेक है। अक्षय कुमार के ट्विटर अकाउंट का हैंडल @akshaykumar है। अक्षय कुमार के ट्विटर पर 32 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है। दावे में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या क्यों की है, इतिहास में हमें यह भी पढ़ाना चाहिए। इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट को ट्विटर हैंडल ''Kumarakshay_1'' से ट्वीट किया गया है।  इस स्क्रीन शॉट को अलग-अलग आई़ी से तकरीबन तीन हजार लोगों ने शेयर किया है। 

क्या लिखा है स्कीनशॉट में...

सोशल मीडिया पर जो अक्षय कुमार के दावे के साथ स्क्रीन शॉट शेयर किया जा रहा है, उसपर लिखा है- ''मैं यह नहीं कहता कि गोडसे द्वारा गांधी की हत्या करना सही है या गलत था पर इतना जरूर कहूंगा कि इतिहास की किताबों में गोडसे को गांधी का हत्यारा पढ़ाने के साथ-साथ गोडसे का अंतिम बयान भी पढ़ाओ कि उसने आखिर गांधी की हत्या क्यों की थी? बाकी सही गलत का फैसला भावी पीढ़ी अपने आप कर लेगी।' इस स्क्रीन शॉट के साथ कैप्शन लिखा है, ''सुलगता हुआ सवाल''

क्या है अक्षय कुमार को लेकर किये गये दावे का सच 

जो लोग भी थोड़ा-बहुत सोशल मीडिया पर एक्टिव है, उन्हें ये बात पता है कि फिल्म स्टार अक्षय कुमार का अधिकारिक अकाउंट है, चाहे वो फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम हो। हर जगह उनके अकाउंट पर ब्लू टिक है। जिसका मतलब होता है,वेरिफाइड अकाउंट। जिस  ट्विटर हैंडल ''Kumarakshay_1'' से ट्वीट किया गया है, वो अक्षय का अधिकारि ट्विटर हैंडल नहीं है। जिससे साफ पता चलता है कि ये ट्वीट अक्षय कुमार ने नहीं किया है।

अक्षय कुमार के ट्विटर अकाउंट का हैंडल @akshaykumar है। अक्षय कुमार के ट्विटर पर 32 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  

टाइम्स ऑफ इंडिया में  छपी खबर के मुताबिक  ट्विटर पर Kumarakshay_1 हैंडल वाले अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। वो भी इसलिए क्योंकि इस अकाउंट से कई फर्जी और फोटोशॉप वाले ट्वीट किये जा चुके थे। 

टॅग्स :अक्षय कुमारवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप