ट्विटर पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सदफ जफर के रिहाई के लिए हैशटैग #FreeSadaf ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंज के साथ कांग्रेस नेता से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार महिला कार्यकर्ता कि रिहाई की मांग कर रहे हैं। 19 दिसंबर 2019 को लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के आरोप में सदफ जफर को गिरफ्तार किया गया था। जिसको लेकर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की पुलिस और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।
कांग्रेस नेता ओर प्रवक्ता संजय झा ने हैशटैग #FreeSadaf के साथ लोगों को ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करने की अपील की है। उ उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा है, मैं सभी से #FreeSadaf आंदोलन का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं क्योंकि यह कल किसी के साथ भी हो सकता है।
वहीं एक अन्य ट्वीट में संजय झा ने लिखा, अहिंसक गांधीवादी विरोध कब से अपराध बन गया ??? सदफ जफर को रिहा कीजिएक्योंकि उनको जेल में रखना लोकतंत्र का मजाक बनाना है।
पत्रकार और लेखक सबा नक़वी ने लिखा है, #FreeSadaf हैशटैग को ट्विटर पर ट्रेंड बनाए।
कांग्रेस प्रवक्ता सलमान अनीस सोज ने लिखा है, सदफ के साथ जो भी हो रहा है वह खत्म होना चाहिए। यूपी पुलिस का उनके साथ अमानवीय बर्ताव बंद होना चाहिए।
बॉलीवुड निर्मात-निर्देशक महेश भट्ट ने लिखा, अगर आप दिमाग डांवाडोल हो और डर ने आपको नपुंसक बना दिया है तो इसमें कोई फर्क नहीं है कि आप किस सरकार के अंदर हैं और कैसे रह रहे हैं आप तब कोई नागरिक नहीं बल्कि एक चीज होते हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना सभी नि: शुल्क संस्थान के बाहरी रूपों और संरचना सब एक दिखावा मात्र है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, लोकतंत्र को जिंदा रहने दीजिए।
जानें कौन हैं कांग्रेस महिला कार्यकर्ता सदफ जफर और क्या-क्या यूपी पुलिस ने CAA को लेकर लगाए हैं आरोप
बता दें कि 19 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जिसमें यूपी पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी 200 लोगों में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता सदफ जफर भी शामिल थीं। सदफ जफर पर दंगा भड़काने, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने समेत 18 धाराएं लगी हैं।
सदफ जफर के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने सदफ के हाथ और पैरों पर लाठी से मारा है। उनके पेज पर लात से मारा गया है, जिसकी वजह से उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी थी। सदफ जफर कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता भी हैं।
प्रियंका गांधी ने सदफ जफर को लेकर यूपी पुलिस और योगी सरकार पर साधा निशाना
सदफ जफर की गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ जफर पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें यूपी पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा व गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है। इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा।''
अगला ट्वीट प्रियंका गांधी ने 30 दिसंबर को किया। जब वह सदफ जफर से मिलने गईं थी। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''उप्र सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर साफ-साफ वीडियो में पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाल दिया है।''
देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रिया
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तंज कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में दर्जन लोगों की मौत हो गई है। विपक्ष का कहना है कि नागरिकता कानून को लाकर सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।