लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर फूटा दिल्ली की दमघोंटू हवा का गुस्सा, ट्रेंड हुआ #DelhiBachao और #DelhiAirEmergency

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 13:25 IST

लोगों ने दिल्ली की जहरीली हवा का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया। रविवार को ट्विटर पर  #DelhiBachao और #DelhiAirEmergency ट्रेंड कर रहा है।

Open in App

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाके स्मॉग की गहरी चादर में लिपटे हुए हैं। यहां रहने वालों लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लोगों ने यह गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया। रविवार को ट्विटर पर  #DelhiBachao और #DelhiAirEmergency ट्रेंड कर रहा है।

कवि डॉ कुमार विश्वास ने लिखा, 'जब तक आख़री आदमी या कुछ भी ज़िंदा है रुकना मत सियासतदानों।' पत्रकार मानक गुप्ता ने लिखा कि आप स्मॉग को सूंघ सकते हैं। ये बहुत बुरा है।

सियोभन हेन ने लिखा कि दिल्ली में प्रतिदिन व्यक्ति 33 सिगरेट के बराबर धुँआ पीने को मजबूर है। अपने बच्चों के बारे में सोचिए।

अनुराग सक्सेना ने लिखा कि गंदी राजनीति के लिए राजनेताओं को शर्म आनी चाहिए। अरुण जावेरी ने लिखा कि मुझे लगता है दिल्ली मोस्ट पॉलुटेड डे का विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

डॉ हर्ष वर्धन ने प्रदूषण जनित समस्याओं से बचने के लिए गाजर खाने की सलाह दी तो ट्रोल हो गए। स्वाती चतुर्वेदी ने लिखा कि दिल्ली सांस नहीं ले पा रही है और आपकी योजना क्या है? गाजर खाओ?

देश की राजधानी और आसपास के शहरों में हवा की रफ्तार बढ़ने तथा हल्की बारिश से जहरीली धुंध से शनिवार को लोगों को थोड़ी सी राहत मिली। एक दिन पहले ही क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गयी थी और अधिकारियों ने स्कूलों को कुछ दिन तक बंद करने, सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की।

राष्ट्रीय राजधानी रविवार सुबह धुंध की चादर में लिपटी रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के अनेक हिस्सों में पिछले चौबीस घंटों में शून्य दशमलव तीन मिलीमीटर हल्की बारिश हुई जिससे हवा में मौजूद खतरनाक वायु प्रदूषकों का स्तर कुछ कम हुआ। लेकिन प्रदूषण का स्तर अब खतरनाक स्तर पर है। प्रदूषण के बेहद खतरनाक स्तर को देखते हुए नोएडा-ग्रेनो के स्कूलों में 5 नवंबर तक छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली में पहले से ही स्कूल बंद हैं।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video