लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: चांदबाग में मिला IB के साथ काम करने वाले शख्स का शव, पिता हैं खुफिया ब्यूरो में हेड कांस्टेबल

By निखिल वर्मा | Updated: February 26, 2020 14:33 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'Intelligence Bureau' और Ankit Sharma ट्रेंड कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के जवान रतनलाल सहित 20 लोगों की जान चली गई है, करीब 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं. चांद बाग इलाका उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आता है, इस इलाके में 25 फरवरी को एक महीने के लिए धारा-144 लगा दिया गया है.

खुफिया ब्यूरो ( Intelligence Bureau) में काम करने वाले 26 वर्षीय अंकित शर्मा का शव बुधवार दोपहर (26 फरवरी) को नाले (ड्रेन) में बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया है कि अंकित शर्मा का शव दिल्ली के चांदबाग इलाके से बरामद हुआ है। शुरुआती जांच के अनुसार अंकित शर्मा मंगवलार (25 फरवरी) से लापता थे जब कथित तौर पर उनके घर के नजदीक उपद्रवियों के एक समूह ने हमला किया था।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार,दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अंकित शर्मा के तौर पर हुई है। वह आईबी के साथ सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहा था और खजूरी खास इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि एक समूह ने मंगलवार शाम (25 फरवरी) को हमारे घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने अंकित को फोन किया और उसे बचाने का आग्रह किया। अंकित गली में पहुंचा लेकिन समूह द्वारा रोक लिया गया। वे उसे मारते हुए दूर ले गए। पुलिस ने कहा कि उसके पिता ने नाले की जांच करने के लिए कहा था जहां उसका शव बरामद हुआ। 

अंकित के पिता रविंद्र शर्मा आईबी में खुद हेड कांस्टेबल हैं। उनके अनुसार, अंकित को पीटा गया और गोली मार दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में भेज दिया है। रविंद्र शर्मा ने बताया कि अंकित 2017 में आईबी में शामिल हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अधिकारी के हवाले से खबर चलाया है कि आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा चांद बाग इलाके में अपने घर के पास मृत पाए गए, शायद पथराव में उनकी जान गई।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसादिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो