लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आरके पुरम में अचानक धंसी जमीन, एक कुत्ते समेत गड्ढे में गिरी बाइक, देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: February 25, 2023 14:50 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त वहां दो बाइक और एक कुत्ता बैठा हुआ था। इस बीच अचानक जमीन धंसने से कुत्ता और दो बाइके गड्ढे में गिर गए।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली में अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत आरके पुरम इलाके में जमीन धंसने के कारण एक कुत्ता और दो बाइक गिर गईजानकारी के मुताबिक, 10 फीट गहरा गड्ढा जमीन धंसने से हुआ

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो आरके पुरम सेक्टर 7 का है, जहां अचानक जमीन धंसने के कारण हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त वहां दो बाइक और एक कुत्ता बैठा हुआ था। इस बीच अचानक जमीन धंसने से कुत्ता और दो बाइके गड्ढे में गिर गए। हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

गौरतलब है कि घटना 22 फरवरी की है जिसका सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हैरान करने वाला है, जिसे देखकर एक पल को आपकी रूह कांप जाएगी। हादसे की जानकारी फौरन स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें पहुंची और घटनास्थल से कुत्ते और बाइक को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जांच के बाद गड्ढे को भरवा दिया है। 

कैसे हुआ हादसा 

घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बताया कि घटना 22 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे सेक्टर 7 आरके पुरम में हुई। जहां अचानक जमीन करीब 10 फीट नीचे धंस गई और एक बड़ा गड्ढा हो गया।

अधिकारियों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर एक दिन पहले दिल्ली जल बोर्ड ने सीवर पाइप लाइन का काम किया गया था। उसी स्थान पर जमीन धंसी है। बताया जा रहा है कि ये जल बोर्ड की लापरवाही की वजह से ही घटना हुई है। 

टॅग्स :दिल्लीआरकेपुरमवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…