लाइव न्यूज़ :

वायरल: दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर संदेश देने के लिए लिया 'जवान' का सहारा, किया मजेदार पोस्ट, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 11, 2023 15:59 IST

दिल्ली पुलिस जागरूकता फैलाने के लिए मजाकिया और नए तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए जानी जाती है। रविवार को ट्विटर पर पुलिस विभाग ने शाहरुख खान की 'जवान' के संदर्भ का उपयोग करते हुए एक जरूरी सलाह दी जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही हैफिल्म में शाहरुख कई अगल-अलग लुक में नजर आए हैं

नई दिल्ली: शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में शाहरुख कई अगल-अलग लुक में नजर आए हैं। एक सीन में शाहरुख पूरे चेहरे पर पट्टी बांधे दिखे हैं। शाहरुख के इस लुक पर सोशल मीडिया पर कई मीम भी बने। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली पुलिस के एक ट्वीट की हो रही है।

दिल्ली पुलिस जागरूकता फैलाने के लिए मजाकिया और नए तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए जानी जाती है। रविवार को ट्विटर पर पुलिस विभाग ने शाहरुख खान की 'जवान' के संदर्भ का उपयोग करते हुए एक जरूरी सलाह दी जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में विभाग ने लिखा, "बच्चा, बड़ा या जवान, हेलमेट बचा सकता है जान!" (चाहे बच्चे हों, बूढ़े हों या जवान, एक हेलमेट किसी की जान बचा सकता है) इसमें शाहरुख की वो तस्वीर भी लगाई गई है जिसमें वह पूरे चेहरे पर पट्टी लपेटे हुए नजर आए हैं।

बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने भी जवान की एक तस्वीर शेयर करके लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की थी। मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर युवाओं की बड़े पैमाने पर उपस्थिति देखते हुए पुलिस के अलावा अन्य विभाग भी मीम्स और अन्य फनी माध्यमों से लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

अगर शाहरुख की फिल्म की बात की जाए तो फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और पहले वीकेंड में इसने जबरदस्त कमाई की है।जवान फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। अपने शुरुआती दिन में, यह फिल्म हिंदी में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई और हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है।

अपने चौथे दिन, जवान ने एक और रिकॉर्ड बनाया और हिंदी में सबसे ज्यादा एकल दिवस बन गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले रविवार को 81 करोड़ रुपये कमाए और पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया, जो कि 75 करोड़ रुपये थी।

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्ली पुलिसशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल