लाइव न्यूज़ :

बच्चे को दूध पिलाने की जगह ढूंढ रही थी मां, मदद के लिए दिल्ली पुलिस ने दिखाई दरियादिली

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2018 16:36 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हई इस तस्वीर को देखने के बाद दिल्ली पुलिस के लिए आपका भी नजरिया बदल जाएगा।

Open in App

हमारे समाज में पुलिसकर्मी की अलग ही छवी बन गई है। पुलिस का नाम लेते ही लोगों के मन में एक भय सा बन जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर को देखने के बाद आप यह भ्रम टूट सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में एक महिला पुलिस वैन में बैठी नजर आ रही है और दो पुलिसकर्मी बाहर खड़े दिख रहे हैं। बता दें कि महिला इंडिया गेट पर घूमने गई हुई थी और इस दौरान बच्चे को दूध पिलाने के लिए वह यहां-वहां कोई सेफ जगह तलाश रही थी। इसके बाद महिला ने दिल्ली पुलिस से हेल्प मांगी कि वह उसको पुलिस वैन में बैठकर बेबी फीड करने दे। पुलिस बिना देरी के महिला की मदद के लिए तैयार हो गई। 

दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमारी वैन इंडिया गेट पर खड़ी थी, जब एक महिला बेबी फीड कराने के लिए हेल्प मांगने आई थी। वहीं महिला ने भी बताया है कि इंडिया गेट पर उसे दूध पिलाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं मिली, इसलिए उसने पुलिस से मदद मांगी।  

इस तस्वीर को 9 जनवरी को फेसबुक यूजर विनय त्रिवेदी ने शेयर किया था। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "कल एक महिला इंडिया गेट घूमने आयी वो बहुत देर से परेशान थी क्योंकि उसका बच्चा भूख से परेशान था और कल धुप निकलने की वजह से भीड़ अधिक होने के कारण महिला को ऐसी कोई उचित जगह नही मिल रही थी जहां बैठ के वो अपने बच्चे को दूध पिला सके। जब दिल्ली पुलिस ने यह देखा तो पुलिस की गाड़ी में महिला को बिठा दिया और बोला की बच्चे को दूध पिला लीजिये..महिला गाड़ी में बैठकर अपने बच्चे को दूध पिला रही है।। पुलिस बदल रही है -आप भी सोच बदलिए। सभी पुलिस कर्मियों को दिल सैलूट करता हूँ। #DelhiPolice #UpPolice।"

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल कंटेंटदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो