लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: कई विवादास्पद वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी ने कहा- ट्रेन के अंदर ‘रील’ नहीं बनाएं, ट्वीट किया- ‘ओपेन योर कैमरा, ना ना ना’, पढ़े कमेंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2023 14:16 IST

Delhi Metro: मेट्रो ट्रेन के अंदर और स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाये गये अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके चलते डीएमआरसी ने यात्रियों से ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से दूर रहने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।बॉलीवुड गीत ‘अस्सलाम-ए-इश्कुम’ गाने पर थिरकते हुए एक युवती का वीडियो सामने आया है। डीएमआरसी ने अपनी बात समझाने के लिए एक बालगीत का इस्तेमाल किया।

Delhi Metro: पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली मेट्रो में बनाये गये कई विवादास्पद वीडियो वायरल होने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों से ट्रेन के अंदर ‘रील’ नहीं बनाने का आग्रह किया। साथ ही, चेतावनी दी कि ऐसी कोई भी गतिविधि, जिससे यात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।

हाल में, लोकप्रिय बॉलीवुड गीत ‘अस्सलाम-ए-इश्कुम’ गाने पर थिरकते हुए एक युवती का वीडियो सामने आया है। इससे पहले, मेट्रो ट्रेन के अंदर और स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाये गये अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके चलते डीएमआरसी ने यात्रियों से ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से दूर रहने की अपील की।

शुक्रवार को डीएमआरसी ने अपनी बात समझाने के लिए एक बालगीत का इस्तेमाल किया। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ओपेन योर कैमरा, ना ना ना ।’’ इस ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिस पर लिखा है - ‘‘जॉनी, जानी ! यस पापा, मेकिंग रील इन मेट्रो, नो पापा।’’

पोस्टर पर यह भी लिखा है, ‘‘इस तरह की कोई भी गतिविधि, जिससे यात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।’’ इससे पहले, मई में एक युवा युगल का मेट्रो कोच के अंदर एक दूसरे को चुंबन लेते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद, डीएमआरसी ने यात्रियों से इस तरह की अश्लील गतिविधि से बचने का आग्रह किया था।

इसने यात्रियों से यह भी आग्रह किया था कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नजदीकी मेट्रो या सीआईएसएफ कर्मचारी को तुरंत दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया यूजर्स ने इन वीडियो पर गुस्से और मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। चुंबन का दृश्य वायरल होने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने डीएमआरसी से इस युगल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्लीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो