लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो बना जंग का अखाड़ा, आपस में भिड़ी दो महिलाएं; मारपीट का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 7, 2023 18:50 IST

वीडियो में दिल्ली मेट्रो का एक परेशान करने वाला दृश्य दिखाया गया है, जहां दो महिलाओं को एक-दूसरे के साथ मारपीट करते और बाल खींचते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो में लड़ाई का वीडियो वायरल दो महिलाओं के बीच हुई हिंसक झड़प महिला पुलिसकर्मी ने दोनों की लड़ाई को खत्म किया

नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया में चंद सेकेंड में किसी भी घटना का वीडियो वायरल हो जाता है और लोगों तक पहुंच जाता है। दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

मेट्रो के भीतर किसी अखाड़े की तरह दोनों महिलाओं में हिसंक झड़प हुई और जमकर लात-जूते चले। वीडियो सोशल मीडिया के पॉपुलर प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है अब जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दो महिलाओं के बीच तीखी नोंक झोक हो रही है और देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ जाती है। 

इस बीच, इस लड़ाई को खत्म करने के लिए महिला पुलिसकर्मी भी बीच में आती है लेकिन दोनों महिलाएं लड़ना बंद नहीं करती है और गालीगलौच करती हैं।

वीडियो में एक परेशान करने वाला दृश्य दिखाया गया है जहां दो महिलाओं को एक-दूसरे के साथ मारपीट करते और बाल खींचते हुए देखा जा सकता है।

विवाद तेजी से बढ़ गया, साथी यात्रियों ने हस्तक्षेप करने और लड़ाकों को अलग करने का प्रयास किया। एक महिला को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वह एक जज की बेटी है और सह-यात्री को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

बता दें कि वीडियो को एक्स पर घर का क्लेश नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इसमें कैप्शन में लिखा गया है कि दो महिलाओं में क्लेश, महिला पुलिस कर्मी ने किया हस्तक्षेप। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।

कई लोगों ने महिला द्वारा धमकी देने की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों में हिंसा या अनियंत्रित व्यवहार के मामले बेहद चिंताजनक हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को उजागर करते हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्ली मेट्रोDelhi Metro Security Unitदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…