लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2020: AAP की जीत पर राजदीप सरदेसाई के साथ दिल खोलकर नाचे प्रदीप गुप्ता, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 16:23 IST

आप की जीत से जहां पार्टी कार्यालय में आप के सैकड़ों कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे तो वहीं एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के लिए सर्वे करने वाले प्रदीप गुप्ता ने भी जमकर ठुमके लगाए। 

Open in App
ठळक मुद्दे इंडिया टुडे ने डांस के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर प्रदीप गुप्ता को एग्जिट पोल का बादशाह बताया।नतीजों के दौरान प्रदीप गुप्ता का बताया गया यह एग्जिट पोल बिल्कुल साबित होता दिखाई पड़ रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी  की तरफ झुकती दिखाई पड़ रही है। लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस जीत से जहां पार्टी कार्यालय में आप के सैकड़ों कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे तो वहीं एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के लिए सर्वे करने वाले प्रदीप गुप्ता ने भी जमकर ठुमके लगाए। 

प्रदीप गुप्ता एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एग्जिट पोल के मामले में उनका सर्वे हमेशा से ही सबसे सटीक रहा है। प्रदीप गुप्ता ने दिल्ली में आप के हिस्से में 59-68 के बीच सीट मिलने की संभावना जताई थी। नतीजों के दौरान प्रदीप गुप्ता का बताया गया यह एग्जिट पोल बिल्कुल साबित होता दिखाई पड़ रहा है। खुद को सही साबित होता देख प्रदीप गुप्ता टीवी स्टुडियो में ही डांस करने लगे। 

टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई के साथ इंडिया टुडे चैनल पर प्रदीप गुप्ता शाहरुखान की फिल्म बादशाह के गाने पर डांस करते नजर आए। इंडिया टुडे ने डांस के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर प्रदीप गुप्ता को एग्जिट पोल का बादशाह बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं  रूझानों में आप की सीटों की संख्या बढ़ने पर पार्टी के समर्थकों एक दूसरे को गले लगाकर लड्डू बांट रहे हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी कार्यालय की छत पर गुब्बारों और फूलों से सजा एक मंच भी बनाया गया, जहां से केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए जीत के लिए धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विजयी उम्मीदवारों की सूचीचुनाव आयोगअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO