दिल्ली विधानसभा चुनाव: कुमार विश्वास का ट्वीट, दिल्लीवालों 5 साल के कलंक धोने का समय आ गया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 12:54 IST2020-02-08T12:21:36+5:302020-02-08T12:54:33+5:30

Delhi Assembly Election Voting Update: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

Delhi Assembly Elections: Kumar Vishwas's tweet time has come for Delhiites to wash the stigma of 5 years | दिल्ली विधानसभा चुनाव: कुमार विश्वास का ट्वीट, दिल्लीवालों 5 साल के कलंक धोने का समय आ गया है

कुमार विश्वास (फाइल फोटो)

Highlightsअन्ना आंदोलन के समय किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास भी काफी लोकप्रिय हुए। अक्सर कुमार विश्वास के बीजेपी ज्वाइन करने की अफवाह उड़ी रहती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार (8 फरवरी) को मतदान जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी और आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।

उन्होंने ट्वीट किया, पिछले 5 साल के कलंक धोने का समय है दिल्ली वालों. वोट की चोट से समाज, देश, आशाओं, सेना, मित्रता व भरोसे की हत्या करने वाले राजनैतिक एडस आत्ममुग्ध बौनों के निकृष्ट मंसूबे ध्वस्त करने का समय है निकलो घरों से, बताओ कि बना सकते हो तो अंहकारी शिशुपालों को मिटा भी सकते हो।

आइये जानते हैं कुमार विश्वास का सियासत से जुड़ाव

अन्ना आंदोलन के समय किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास भी काफी लोकप्रिय हुए। किरण बेदी आज भाजपा में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में बेदी बीजेपी के मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी थीं। वहीं अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। 2015 में दिल्ली में सरकार बनने के बाद कई लोगों ने पार्टी छोड़ी थी लेकिन कुमार विश्वास पार्टी में बने हुए थे। पार्टी के अंदरूनी खींचतान में विश्वास को एक समय राजस्थान का चुनाव प्रभारी भी बनाकर भेजा गया।

खुद की बनाई पार्टी छोड़ी 

दिल्ली में साल 2018 में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना था। सभी लोगों को लग रहा था कि कुमार विश्वास के राज्यसभा में जाने के ज्यादा चांस हैं लेकिन पार्टी ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा सांसद बनाया। कुमार विश्वास उस समय इशारों-इशारों में केजरीवाल की राजनीति की आलोचना की थी। इसके बाद मीडिया के सामने आकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

English summary :
Delhi Vidhan Sabha Voting is going on Saturday (February 8) for 70 assembly seats in Delhi. Kumar Vishwas, a former member of aap and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal friend has taunted the Aam Aadmi Party in gestures.


Web Title: Delhi Assembly Elections: Kumar Vishwas's tweet time has come for Delhiites to wash the stigma of 5 years

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे