लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया, एयरपोर्ट के मेदांता क्लीनिक में जन्मा पहला शिशु, नन्हे ‘यात्री’ के आगमन का स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 18:38 IST

शिशु के जन्म के दौरान महिला की मदद करने वाले चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा उठने पर महिला को टर्मिनल तीन में चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया था।सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया।दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के मेदांता क्लीनिक में जन्मा यह पहला शिशु है।

नई दिल्लीः दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन पर बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। गर्भवती महिला और उसके पति को मंगलवार को कर्नाटक के हुब्बली जाने के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन हवाई अड्डे पर विमान का इंतजार करते समय महिला को प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक लड़के को जन्म दिया।

शिशु के जन्म के दौरान महिला की मदद करने वाले चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा उठने पर महिला को टर्मिनल तीन में चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। सिंह ने बताया कि महिला को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर चिकित्सा सुविधा केंद्र लाया गया था और उसने सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया।

चिकित्सक ने दावा किया कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के मेदांता क्लीनिक में जन्मा यह पहला शिशु है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने नन्हे ‘यात्री’ के आगमन का स्वागत किया। उसने ट्वीट किया, ‘‘हम अब तक के सबसे छोटे यात्री का स्वागत करते हैं। हम टर्मिनल तीन पर मेदांता सुविधा केंद्र में जन्मे पहले शिशु के आगमन का जश्न मना रहे हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।’’ सिंह ने बताया कि महिला और उसके बच्चे को हवाईअड्डे से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल