लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बेटी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए किया मां का अंतिम संस्कार, कूरियर से मंगवाई अस्थियां

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 29, 2018 13:56 IST

अहमदाबाद से पालघर की दूरी महज 500 किमी है लेकिन डिजिटल दुनिया ने रिश्तों की दूरी को और बढ़ा दिया है।

Open in App

मुंबई, 29 अगस्तः अक्सर दावे किए जाते हैं कि डिजिटल क्रांति ने पूरी दुनिया को ग्लोबल विलेज बना दिया है लेकिन शायद इसने रिश्तों के बीच की दूरी को अधिक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र के पालघर से एक विचित्र मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने अपनी मां का अंतिम संस्कार वीडियो कॉलिंग के जरिए कर दिया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 वर्षीय धीरज पटेल और उनकी 65 वर्षीय पत्नी निबाई पटेल पालघर के मनोर में रहते हैं। उनकी इकलौती बेटी शादी के बााद गुजरात में बस गई। ससुराल की जिम्मेदारियों के बीच बेटी का मायके आना-जाना बिल्कुल कम हो गया। मंगलवार (21 अगस्त) को अचानक निबाई पटेल की मौत हो गई। उस वक्त उनके पति धीरज पटेल घर पर मौजूद नहीं थे।

गांव वालों ने निबाई की मौत की सूचना बेटी को दे दी लेकिन बेटी ने मां के अंतिम संस्कार में पहुंचने पर असमर्थता जाहिर की। लेकिन उसने वीडियो कॉलिंग के जरिए उपस्थित रहने की बात कही। गांव वालों ने निबाई का हिंदू रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार किया और बेटी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए मुखाग्नि दी।

आपको ये खबर हैरान कर रही होगी। लेकिन आगे की घटना आपको आधुनिक रिश्तों के बारे में एकबार फिर सोचने पर मजबूर कर देगी। बेटी ने अपनी मां की अस्थियों को कूरियर के जरिए मंगवाया। गांव वालों ने निबाई पटेल की अस्थियों को कूरियर के जरिए भेज दिया जिससे उसको प्रवाहित किया जा सके।

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

ज़रा हटकेVIDEO: शेरनी ने किया गाय का शिकार, पर्यटक रह गए दंग, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेCold Drink की बोतल में निकली छिपकली! वायरल VIDEO देख लोग रह गए दंग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO