लाइव न्यूज़ :

'वो कोख नहीं पलने देंगे, जिससे अफजल निकलेगा', महिला कॉन्स्टेबल के वीडियो वायरल होने के बाद CRPF ने उठाया ये कदम

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 7, 2019 15:31 IST

वायरल वीडियो में दिख रही महिला कॉन्स्टेबल सीआरपीएफ की 233वीं बटालियन में हैं। इनका नाम खुशबू चौहान है। वीडियो दिल्ली के एक वाद-विवाद प्रतियोगिता की है।  

Open in App
ठळक मुद्देवाद-विवाद का विषय था- ''क्या मानवाधिकार का पालन करते हुए आतंकवाद से निपटा जा सकता है?''महिला कॉन्स्टेबल ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार पर भी काफी तीखे प्रहार किए।

सोशल मीडिया पर एक सीआरपीएफ महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला कॉन्स्टेबल कह रही हैं, ''वो कोख नहीं पलने देंगे, जिससे अफजल निकलेगा।'' महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद सीआरपीएफ का इस पर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि इससे सीआरपीएफ का कोई लेना-देना नहीं है। सीआरपीएफ ने कहा है कि सुरक्षा बल मानवाधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। यह महिला का अपना नीजि बयान है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला कॉन्स्टेबल सीआरपीएफ की 233वीं बटालियन में हैं। इनका नाम खुशबू चौहान है। 

ये वायरल वीडियो 27 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित डिबेट का है। वाद-विवाद का विषय था- ''क्या मानवाधिकार का पालन करते हुए आतंकवाद से निपटा जा सकता है?''

महिला वायरल वीडियो में कह रही है, हर घर से निकलने वाले अफजल को मारेंगे, वो कोख नहीं पलने देंगे, जिससे अफजल निकलेगा। महिला ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार पर भी काफी तीखे प्रहार किए। 

सीआरपीएफ के प्रवक्ता मूसा धिनकरन ने कहा, ''महिला कॉन्स्टेबल एनएचआरसी द्वारा आयोजित एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रस्ताव के खिलाफ बोल रही है। सीआरपीएफ मानवाधिकारों का बिना शर्त सम्मान करती है। उन्हें इस प्रस्ताव के खिलाफ बोलने के लिए कहा गया और उन्होंने काफी तीखे स्वर के साथ भाषण दिया लेकिन कुछ हिस्से को टाला जाना चाहिए था। उसे उचित सलाह दी गई है। हम सीआरपीएफ के लिए सम्मान और चिंता की सराहना करते हैं।''

सीआरपीएफ के प्रवक्ता मूसा धिनकरन ने यह भी कहा है कि उन्हें नहीं पता कि ये वीडियो लीक कैसे हो गया है और वायरल कहां से हो रहा है। 

महिला कॉन्स्टेबल के वीडियो पर कई जाने-माने लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और देश के जाने-माने नेता असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। 

 

टॅग्स :सीआरपीएफदिल्लीवायरल वीडियोअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी