लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की जंग में क्रिकेटर से DCP बने जोगिंदर शर्मा अपने काम से जीत रहे हैं सबका दिल, भारत को जिताया था T-20 वर्ल्डकप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2020 13:09 IST

क्रिकेटर से पुलिस विभाग में गए जोगिंदर शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में महज पांच विकेट ही अपने नाम किए हैं और 4 वन-डे और 4 टी-20 मैच खेले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17 हो गई है।जोगिंदर शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है, 'सिर्फ रोकथाम ही कोरोना वायरस का एकमात्र इलाज है।'

हिसार: कोरोनावायरस (coronavirus) के प्रकोप को देखते हुए भारत में 25 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन है। ऐसे में देश का नागरिक लॉकडाउन के नियन ना तोड़े, इसकी सारी जिम्मेदारी देश के पुलिस प्रशासन पर है। ऐसे में क्रिकेटर से डीसीपी बने जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। कोरोना वायरस की जंग बतौर डीसीपी जोगिंदर शर्मा लोगों को जागरूक करने के लिए जो कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ हो रही है। टी-20 वर्ल्डकप-2007 के फाइनल में जोगिंदर शर्मा ने आखिरी ओवर फेंका था और पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह उल हक को आउट कर भारत को जीत दिलाई थी।

जोगिंदर शर्मा कोरोना वायरस के खतरे के बीच ड्यूटी पर है।  क्रिकेट से अलग होने के बाद जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएससपी के पद पर मौजूद हैं। जोगिंदर शर्मा सड़कों पर लोगों की मदद कर रहे हैं। जिसकी तस्वीर भी उन्होंने ट्वीट की है। जोगिंदर शर्मा सड़कों पर जा-जाकर लोगों को घर जाने के लिए कह रहे हैं। 

जोगिंदर शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है, 'सिर्फ रोकथाम ही कोरोना वायरस का एकमात्र इलाज है, चलो एक साथ रहें और इस महामारी से लड़ें...।कृपया हमारे साथ दें और घर में रहें। जय हिंद'। 

हरियाणा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 17 हुई

हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पानीपत में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नर्स लगभग एक सप्ताह पहले गुड़गांव से अपने गृह नगर पानीपत पहुंची थी। जिसे भी कोरोना है। नर्स ने पानीपत पहुंचने के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों जैसे मेट्रो रेल, ऑटो रिक्शा और एक बस का इस्तेमाल किया था। 

उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर वह बीमार नहीं पड़ी लेकिन इसके पांच दिन बाद वह बीमार हो गई। उन्होंने तुरन्त पानीपत में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। गुड़गांव से पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 हो गई है। गुड़गांव के अलावा पंचकूला, पलवल और सोनीपत से एक-एक मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा पानीपत में कोरोना वायरस के दो मामले दर्ज किये गये है। फरीदाबाद से कोरोना वायरस के दो मामले सामने आये है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 111 लोगों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया