लाइव न्यूज़ :

युवाओं को राह दिखा रहे रोहित उगाले, असली काबिलियत सिर्फ मार्कशीट से नहीं, एक सपने से हकीकत तक...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2024 21:51 IST

कॉलेज से ड्रॉपआउट होने के बावजूद यह साबित किया कि असली काबिलियत सिर्फ मार्कशीट से नहीं, बल्कि कौशल और मेहनत से पहचानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाज के प्रति समर्पण और सेवा का उदाहरण है। युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

नई दिल्लीः आज के युवाओं को राह दिखाकर उन्हें अपना रोजगार करने को प्रेरित करना काफी बड़ा काम है। Satmat Group के रोहित उगाले युवओं को करियर में गाइडेंस देकर उन्हें राह दिखाने का काम कर रहे है। इसके साथ ही उनकी कंपनी भी युवाओं को मौका देने में पीछे नहीं है। रोहित उगाले सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी सतमत ग्रुप की स्थापना 2017 में की थी। कॉलेज से ड्रॉपआउट होने के बावजूद उन्होंने यह साबित किया कि असली काबिलियत सिर्फ मार्कशीट से नहीं, बल्कि कौशल और मेहनत से पहचानी जाती है। सतमत ग्रुप की नींव 2017 में Satmat Technologies के साथ रखी गई थी।

इसके बाद 2022 में उन्होंने Beyond Life की स्थापना की, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को संवारने का कार्य करती है। 2023 में उन्होंने दो और कंपनियों की शुरुआत की — Satmat Pharma और Satmat Events। Satmat Pharma फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में कार्यरत है, जबकि Satmat Events आयोजन और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करती है।

रोहित का मानना है कि एक अच्छी कंपनी वह है, जो युवाओं को न केवल अवसर प्रदान करे, बल्कि उन्हें आईटी के क्षेत्र में प्रयोग करने और नई चीज़ें सीखने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान कई घरों में राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया। यह उनका समाज के प्रति समर्पण और सेवा का उदाहरण है। 

वह नियमित रूप से कॉलेज के छात्रों के लिए सेमिनार और वेबिनार आयोजित करते हैं, जहां वे अपनी उद्यमिता की कहानी साझा करते हैं और युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करते हैं। रोहित उगाले का यह उद्धरण युवा मन को प्रेरित करेगा, "एक सच्चा उद्यमी वही है जो अपने साथियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करे।

टॅग्स :मुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी