लाइव न्यूज़ :

दीये की जगह हाथ में मशाल लेकर सड़कों पर समर्थकों के साथ निकले BJP विधायक राजा सिंह, नारे लगाए, 'गो बैक, चीनी वायरस, गो बैक', देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2020 07:59 IST

प्रधानमंत्री के ‘नौ बजे नौ मिनट’ के आह्वान का पालन करते हुए लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए। जहां कुछ लोगों ने दीये के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की तो वहीं कुछ लोगों ने इस अवसर पर पटाखे जलाने वालों की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि बीजेपी विधायक राजा सिंह ने हाथ में मशाल लेकर रैली भी निकाली थी।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि बीजेपी विधायक राजा की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हैदराबाद: राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच रविवार ( 5 अप्रैल) रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों में लाइट बंद कर कोरोना वायरस को हराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पूरे भारत के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर अपने मोबाइल फोन की फ्लैश, मोमबत्तियां और दीये जलाकर रोशनी की। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैदराबाद में विधायक राजा सिंह की आलोचना हो रही है। बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। विधायक राजा सिंह ने अपने हाथ में  मोमबत्तियां और दीयों की जगह मशाल लेकर समर्थकों के साथ सड़कों पर दिखें। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ बीजेपी विधायक राजा सिंह ने 'गो बैक, चीनी वायरस, गो बैक' के नारे भी लगाए। 

राजा सिंह हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। राजा सिंह के साथ एक दर्जन से अधिक समर्थक थे। जबकि राजा सिंह और पांच अन्य लोग हाथों में अग्नि मशाल थामे हुए थे, जबकि अन्य मोमबत्तियाँ ले जा रहे थे। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आलोचना कर रहे हैं और राजा सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजा सिंह ने लॉकडाउन के नियम तोड़े हैं। 

विधायक राजा सिंह ने हाथों में मशाल लिए तस्वीर अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी की है। देखें ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगानाहैदराबादसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार