लाइव न्यूज़ :

'2 वक्त की रोटी देकर इतनी जिल्लत, यह राम राज्य है तो मुझे कलयुग पंसद', कोरोना पर राजनीति देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2020 09:46 IST

भारत में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 11,439 पहुंच गया और 377 की मौत हो गई है। देश में लॉकडाउन तीन मई तक जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि मदद करते वक्त भी बीजेपी राजनीति कर रही है।ट्विटर पर 'मोदी गमछा' वाली भी तस्वीर कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस को लेकर देश में लगे लॉकडाउन ने प्रवासी मजदूरों और गरीबों की कमर तोड़ दी है। रोज कमाकर खाने वाले लोगों के काम-धंधे बंद पड़े हैं। ऐसे में सरकारी और गैर-सरकारी सहित तमाम लोग देश के गरीबों तक राशन और जरूरी सामनों की मदद पहुंचा रहे हैं। ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई हैं।  ऐसी ही एक तस्वीर है ट्विटर पर काफी वायरल हुई है, जिसको देखकर लोग भड़क भी गए हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर किसी बुजुर्ग महिला की है।  बुजुर्ग महिला के हाथ में राशन की थैली है जिसपर मोदी किट लिखा हुआ है। राशन के सफेद पैकेट पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी छपी हुई है। इसके साथ ही महिला के सिर पर बीजेपी की टोपी और गले में बीजेपी का गमछा है। इस तस्वीर को शेयर कर ट्विटर पर लोग बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं।  

कोरोना वायरस की मदद पर राजनीति करने को लेकर ट्विटर पर लोग भड़क गए हैं। तस्वीर वाराणसी की बताई जा रही है। वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। 

''मोदी किट'' का जिक्र बीजेपी दिल्ली के नेता सिद्धार्थन ने भी अपने ट्वीट में किया है।  

ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि मदद करते वक्त भी बीजेपी राजनीति कर रही है। राजनीति करने का यह सही वक्त नहीं है। लोगों का कहना है कि किसी भी सरकार को इस वक्त राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

(NOTE- लोकमत न्यूज हिंदी इस फोटो की सत्यता की पुष्टी नहीं करता है। खबर वायरल तस्वीर और उसपर आई प्रतिक्रिया पर आधारित है।)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीवाराणसीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल