लाइव न्यूज़ :

यूपी में ग्रामीणों ने बनाया "कोरोना माता" का मंदिर, चढ़ावा देकर पूजा करने दूर-दूर से आते थे लोग, लेकिन अब...

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 13, 2021 14:25 IST

लोगों को मन में अभी भी कोरोना को लेकर कई भ्रम हैं । हाल ही में प्रतापगढ़ के जूही शकूरपुर गांव में ग्रामीणों ने कोरोना माता के मंदिर का निर्माण करवाया । लोगों का मानना है कि दैवीय कृपा से कोरोना महामारी से बचा जा सकता है । हालांकि 7 जून को इस मंदिर को तोड़ दिया गया ।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए शुरू की कोरोना माता की पूजादो पक्षों के विवाद में मंदिर को किया गया ध्वस्तशिकायतकर्ता ने पुलिस को कहा कि जमीन हथियाने के लिए मंदिर का निर्माण करवाया गया था

लखनऊ :   कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में लगभग खत्म होने को है । शासन प्रशासन देश में लोगों को कोरोना और कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूक करने लगे हुए हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके मन में अभी भी कोरोना को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है ।

लोग कोरोना को महामारी ना मानकर दैवीय प्रकोप समझ रहे हैं । ऐसा ही मामला प्रतापगढ़ के जूही शकूरपुर गांव का है, जहां लोगों ने संक्रमण से बचने के लिए "कोरोना माता" के मंदिर का निर्माण करवाया है । लोगों का मानना है कि दैवीय कृपा से कोरोना जैसी महामारी ठीक हो जाएगी । हालांकि इस मंदिर को 7 जून को ध्वस्त कर दिया गया था ।

ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है । वहीं पुलिस का कहना है कि यह मंदिर विवादित स्थल पर बनाया गया था और विवाद में शामिल पक्षों में से किसी एक ने इसे  तोड़ दिया है।

ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर का निर्माण पांच दिन पहले लोकेश कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों की मदद से करवाया था । उन्होंने कोरोना माता की मूर्ति स्थापित की । गांव के राधेश्याम वर्मा को इसका पुजारी नियुक्त किया गया, जिसके बाद वहां लोग पूजा अर्चना करने लगे ।

दरअसल इस मामले को दो पक्षों के विवाद के रूप में भी देखा जा रहा है । नोएडा में रहने वाले लोकेश के पास नागेश कुमार श्रीवास्तव और जय प्रकाश श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से जमीन है । मंदिर निर्माण के बाद वह गांव से नोएडा के लिए निकल गए ।

नागेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि मंदिर का निर्माण जमीन हथियाने के लिए किया गया था । संगीपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ तुषारदत्त त्यागी ने कहा कि मंदिर एक विवादित जमीन पर बनाया गया था । विवाद में शामिल पक्षों में से एक ने इसे तोड़ा था । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी