लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख रम्या ने मोदी समर्थकों को बताया 'बेवकूफ', हो गई ट्रोल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2019 12:37 IST

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया है जिसमें मोदी समर्थकों को 'स्टुपिड' कहा गया।

Open in App

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने एक विवादित ट्वीट किया है। इसपर बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच जुबानी जंग शुरू हो सकती है। राहुल गांधी की करीबी स्पंदना ने गुरुवार सुबह एक मीम शेयर किया जिसमें नरेंद्र मोदी के समर्थकों को 'स्टुपिड' कहा गया है। तस्वीर में नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है, 'क्या आपको पता है? तीन में से एक मोदी समर्थक उतना ही 'बेवकूफ' होता है जितना अन्य दो।' स्पंदना के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।

इससे पहले नवंबर में भी स्पंदना ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। रम्या ने अपने ट्वीट में सरदार पटेल की 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में पीएम मोदी दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा के पैरों के पास खड़े दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर के साथ रम्या ने जो कैप्शन लिखा वह आपत्तिजनक माना गया। रम्या ने लिखा कि Is that bird dropping?

यह भी पढ़ेंः- मसूद अजहर को बचाने की वजह से चीन पर भड़के कुमार विश्वास, कहा- आतंकियों के 'फूफा' को सबक सिखाना होगा!

राजनीतिक दलों के आईटी सेल की तरफ से इस तरह की विवादित टिप्पणियां अक्सर देखी जाती हैं। दिसंबर 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनकी बहन की तस्वीर पोस्ट करके आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ऐसे सोशल मीडिया पर ऐसे विवादित बयानों के बढ़ने के आसार हैं।

टॅग्स :दिव्या स्पंदना राम्यानरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO