लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना दिवस पर वॉरशिप की तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुई कांग्रेस, लोग बोले- '60 साल राज किया और फोटो USA के जहाज की शेयर की'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2019 12:26 IST

भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को इसी दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में मनाया जाता है।

Open in App

भारतीय नौसेना दिवस (IndianNavyDay) पर आज कांग्रेस अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में आ गई है। कांग्रेस ने भारतीय नौसेना दिवस पर एक वॉरशिप की तस्वीर शेयर कर आज के दिन की भारत वासियों को बधाई दी। कांग्रेस ने लिखा, ''नौसेना दिवस पर हम नेवी के बहादुर जवानों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ लगा दिया। यह उनका बलिदान है जो हम सभी को घर में सुरक्षित महसूस कराता है। जय हिन्द।'' कांग्रेस के इस ट्वीट में लिखे गए पोस्ट पर विवाद नहीं हुआ लेकिन इस पोस्ट के साथ जो तस्वीर शेयर की गई उसको लेकर कांग्रेस ट्रोल हो रही है। 

ट्विटर यूजर का दावा है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नेवी डे के दिन जिस तस्वीर को शेयर किया है वह USA का वाॉरशिप है। ऐसा लोग कांग्रेस के ट्वीट के नीचे रिट्वीट करके बोल रहे हैं। साथ ही उस जहाज की वह भी तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक अंग्रजी वेबसाइट में USA वाॉरशिप के शीर्षक के साथ भी यही वाली तस्वीर लगी है। अंग्रजी वेबसाइट के स्क्रीन शॉट में इस तस्वीर को शेयर कर लिखा हुआ है कि इस जहाज का नाम U.S. Navy LCS है। 

इस मुद्दे पर बीजेपी नेता और रिटायर्ड  मेजर सुरेंद्र पूनिया ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ''हद है यह तो, 60 साल राज करने के बाद भी कांग्रेस इंडियन नेवी शिप नहीं पहचान पा रही है। आज USA शिप की फोटो लगाई है तो कल इटली वालों की लगा दोगे।''

देखें और लोगों की प्रतिक्रिया

बता दें कि भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को इसी दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में मनाया जाता है।

टॅग्स :नेवीभारतीय नौसेनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी