लाइव न्यूज़ :

बिन कश्मीर भारत का नक्शा साझा कर कांग्रेस ने साधा योगी-यूपी पुलिस पर निशाना, यूजर्स पार्टी पर बरस पड़े

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 27, 2019 16:55 IST

भारत के खंडित नक्शे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस पर गुस्सा उड़ेल रहे हैं। इसके अलाना योगी को जो रस्सी पकड़े हुए चित्रित किया गया है, उसके एक सिरे पर सांप का मुंह दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर एक यूजर ने लिखा- क्या इसे किसी पाकिस्तानी ने बनाया और तुम्हे भेजा था महिला कांग्रेस।एक यूजर ने लिखा, ''उत्तर प्रदेश पुलिस कृपया महिला कांग्रेस द्वारा साझा किए गए भारत के विकृत नक्शे को लेकर कुछ कार्रवाई करें।''

कांग्रेस पार्टी बिना कश्मीर वाले के भारत के नक्शे को सोशल मीडिया में साझा करने पर ट्रोल हो रही है। दरअसल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संशोधित नागरिकता कानून की अलोचना करते हुए एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस की महिला शाखा के ट्विटर हैडल ने एक तस्वीर इस्तेमाल की, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथ में रस्सी में जकड़ा हुआ भारत का खंडित नक्शा लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर गायब है। 

भारत के खंडित नक्शे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस पर गुस्सा उड़ेल रहे हैं। इसके अलाना योगी को जो रस्सी पकड़े हुए चित्रित किया गया है, उसके एक सिरे पर सांप का मुंह दिखाया गया है। फोटो पर अंग्रेजी में टेक्स्ट लिखा गया, ''STOP YOGI ADITYANATH"।

महिला कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ''जहां आवाम के खिलाफ साजिशें हों शान से, जहां पे बेगुनाह हाथ धो रहे हों जान से, जहां पे लब्जे-अमन एक खौफनाक राज हो, जहां कबूतरों का सरपरस्त एक बाज हो, वहां न चुप रहेंगे हम, कहेंगे हां कहेंगे हम।''

महिला कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट।

महिला कांग्रेस के इस ट्वीट में दिखाए गए नक्शे को लेकर एक यूजर ने लिखा- क्या इसे किसी पाकिस्तानी ने बनाया और तुम्हे भेजा था महिला कांग्रेस। 

एक यूजर ने लिखा, ''उत्तर प्रदेश पुलिस कृपया महिला कांग्रेस द्वारा साझा किए गए भारत के विकृत नक्शे को लेकर कुछ कार्रवाई करें।''

देवा नाम के यूजर ने लिखा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आपको शर्म आनी चाहिए कि आपकी पार्टी कश्मीर को भारत हिस्सा भी नहीं समझती है।

एक यूजर ने लिखा, ''कांग्रेस पहले ही अपने नक्शे में पाकिस्तान को कश्मीर दे चुकी है।'' 

बता दें कि यूजर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद महिला कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट डिलीट कर दिया।

टॅग्स :कांग्रेसजम्मू कश्मीरयोगी आदित्यनाथनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो