लाइव न्यूज़ :

'BJP में हमेशा आतंकियों के प्रति सहानुभूति क्यों?' BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार तो कांग्रेस ने उठाए सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 1, 2020 14:08 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनआईए ने यह पांचवी गिरफ्तारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर गिरफ्तार आरोपी तारिक मीर सरपंच चुना गया था।गिरफ्तार आरोपी तारिक मीर वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। वह हार गया था।

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 30 अप्रैल को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसपर आरोप है कि कथित तौर पर वह आतंकवादियों को हथियार बेचता था।  गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तारिक मीर के तौर पर हुई है। आरोपी वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। लेकिन वह हार गया था। इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। 

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है, 'BJP में हमेशा आतंकियों के प्रति सहानुभूति क्यों है?'

कांग्रेस की सोशल मीडिया से जुड़ी नेता रुचिरा चतुर्वेदी ने लिखा है, आतंकवादियों को हथियार मुहैया कराने के लिए भाजपा से जुड़े एक पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। दिन की कहानी। आइए देखें कि कितने चैनल इस पर चर्चा करते हैं।

रुचिरा चतुर्वेदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, क्या गोदी मीडिया उनसे सवाल करने की हिम्मत रखती है,

गौरव पांधी, जो कांग्रेस के सोशल मीडिया पर लिखा है, 'स्थानीय बीजेपी नेता और शोपियां के पूर्व सरपंच को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। BJP चुप है! अब भी, लैपडॉग भाजपा पर सवाल उठाने की हिम्मत नहीं करेंगे, लेकिन सोनिया गांधी को इस पर भी बोलने के लिए कहेंगे!'

नीरज भाटिया(जिन्होंने अपने ट्विटर परिचय में लिखा है कांग्रेस के साथ) ने लिखा है, यहां भि कमल खिल गया संतरों!

देखें अन्य प्रतिक्रिया

आरोपी को  छह दिन की हिरासत में भेजा गया, NIA को मीर से पूछताछ के दौरान अन्य संपर्कों की जानकारी मिलने की भी उम्मीद है

एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तारिक मीर के तौर पर हुई है। आरोपी वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। वह हार गया था। एनआईए ने उसे विशेष अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे छह दिन की हिरासत में भेज दिया गया। एजेंसी को मीर से पूछताछ के दौरान अन्य संपर्कों की जानकारी मिलने की भी उम्मीद है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुका है

दक्षिण कश्मीर के सोपियां जिले के मालडूरा के रहने वाले तारिक मीर को जम्मू से गिरफ्तार किया गया और उस पर विभिन्न आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया कराने में संलिप्त होने का आरोप है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर सरपंच चुने गए मीर ने वर्ष 2014 में वासी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे लगभग 1,000 वोट ही मिल सके थे।

इस वर्ष जनवरी में डीएसपी को दो आतंकियों और एक अलगाववादी कार्यकर्ता के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन डीएसपी इन सभी को कश्मीर घाटी से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद डीएसपी को निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो