लाइव न्यूज़ :

Fact Check: 'पीएम मोदी ने गुजरात की कंपनी को दिया ठेका इसलिए 4500 में बिक रहा कोरोना जांच किट', ICMR ने बताई इस वायरल न्यूज की सच्चाई

By सुमित राय | Updated: April 27, 2020 14:46 IST

कांग्रेस नेता उदित राज ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें लिखा था कि पीएण मोदी ने गुजरात की कंपनी को ठेका दिया, इसलिए कोरोना जांच किट 4500 रुपये में बिक रहा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता उदित राज ने कोरोना जांच किट की कीमत को लेकर एक न्यूज शेयर की।इस पर आईसीएमआर ने जवाब दिया और निर्धारित की गई सही कीमतों की जानकारी दी।

देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है और इस बीच सोशल मीडिया पर कई खबरे वायरल हो रही है, जिनमें से कुछ सही हैं तो कुछ फेक। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने गुजरात की कंपनी को ठेका दिया, इसलिए कोरोना जांच किट 4500 रुपये में बिक रहा हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया जिसमें लिखा था, "कोरोना किट बनाकर 17 कंपनियां 500 रुपये में देने को तैयार थीं, लेकिन पीएण ने ठेका एक गुजराती कंपनी को दिला दिया जो किट को 4500 रुपये में बेच रही है।" उदित राज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ये सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। क्या सच्चाई है, कहना मुश्किल है।"

उदित राज के ट्वीट पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जवाब दिया और इसे फेक न्यूज बताया। आईसीएमआर ने कहा, "यह फेक न्यूज है। आईसीएमआर आरटी-पीसीआर के लिए 740-1150 रुपये और रैपिड टेस्ट के लिए 528-795 रुपये मूल्य सीमा निर्धारित की है। 4500 रुपये पर कोई परीक्षण नहीं किया गया है। कोई भी भारतीय कंपनी जो कम दरों पर जांच किट की आपूर्ति करना चाहती है, उसका स्वागत है और वह ICMR से संपर्क कर सकती है।"

भारत में आ चुके हैं करीब 28 हजार मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के 27892 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 872 लोगों की मौत हो चुकी है और 6184 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में 20835 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को आया है और यहा अब तक 8068 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 342 लोगों की मौत हो गई है और 1076 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउदित राजसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई