लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता सचिन पायलट का वीडियो हो रहा है वायरल, 27 सेकंड से भी कम समय में बांधी पगड़ी, बताया राजस्थान की शान

By रजनीश | Updated: June 7, 2020 11:44 IST

आपमें से कई लोगों ने पगड़ी पहनने का प्रयास किया होगा लेकिन उसको सही तरीके से बांध पाना थोड़ा कठिन होता है। ऐसे में लोग पगड़ी नहीं पहनते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी अपनी ट्रिक होती है और वो देखते-देखते पूरी पगड़ी कुछ ही सेकंड में बांध लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 27 सेकंड का है लेकिन पायलट ने 27 सेकंड से भी कम समय में पगड़ी को बांध लिया।सचिन पायलट के इतने कम समय में बेहतरीन पगड़ी बांधने को लेकर ट्विटर पर कुछ लोग एक दूसरे को इससे भी कम समय में पगड़ी बांधने का चैलेंज भी दे रहे हैं।

देशभर में कई ऐसे इलाके हैं जहां पगड़ी पहनने का चलन है। हालांकि अलग राज्य औऱ इलाका अलग होने से पगड़ी की डिजाइन और उसको पहनने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। इन्हीं में से है राजस्थान, जहां के लोग पगड़ी को काफी पसंद करते हैं। ट्विटर पर #SafaWithTwitter! पगड़ी राजस्थान की शान का ट्रेंड चल रहा है। 

इस ट्रेंड का समर्थन करते हुए राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इसमें हिस्सा लिया। पायलट ने अपने ट्विटर में लिखा कि In support of #SafaWithTwitter! पगड़ी राजस्थान की शान है। वीर धरा की पहचान है।

आपको बता दें कि इस अभियान को पर्यटन मंत्री विश्र्वेन्द्र सिंह ने #SafaWithTwitter अभियान चलाया है। इसी के समर्थन में सचिन पायलट ने खुद की पगड़ी बांधते हुए वीडियो शेयर किया था।

सचिन पायलट का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 27 सेकंड का है लेकिन पायलट ने 27 सेकंड से भी कम समय में पगड़ी को बांध लिया। यही वजह है कि फुर्ती के साथ बेहतरीन तरीके से पगड़ी बांधने की पायलट की वीडियो को लोग ट्वीट और रिट्वीट कर रहे हैं।

कुछ ट्वीट को देखें तो सचिन पायलट के इतने कम समय में बेहतरीन पगड़ी बांधने को लेकर ट्विटर पर कुछ लोग एक दूसरे को इससे भी कम समय में पगड़ी बांधने का चैलेंज भी दे रहे हैं।सचिन राजनीति में ज्यादा पुराने तो नहीं हैं लेकिन युवाओं में काफी पसंद किए जाते हैं। सचिन टोंक विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वह दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चके हैं। हालांकि, 2014 की 'मोदी लहर' में सचिन लोकसभा चुनाव हार गए थे।

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो