लाइव न्यूज़ :

रूस में कंडोम की मांग में भारी वृद्धि, 170 फीसदी बिक्री में आया उछाल, जानिए क्या है इसकी वजह

By रुस्तम राणा | Updated: March 20, 2022 20:26 IST

पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों की वजह से यह स्थिति देखने को मिली। लोगों को डर है कि कहीं प्रतिबंध की वजह से यहां इसकी कमी न हो जाए। इसलिए लोग भर-भरकर कंडोम खरीद रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों की वजह से कंडोम की बिक्री में हुई वृद्धि प्रतिबंधो के बावजूद ड्यूरेक्स निर्माता ब्रिटिश कंपनी रेकिट ने यूक्रेन में अपना व्यापार रखा है जारी

रूस में कंडोम की मांग आसमान छू गई है। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज ने पिछले साल की तुलना में मार्च के पहले दो हफ्तों में कंडोम की बिक्री में 170 फीसदी का उछाल देखा है। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों की वजह से यह स्थिति देखने को मिली। लोगों को डर है कि कहीं प्रतिबंध की वजह से यहां इसकी कमी न हो जाए। इसलिए लोग भर-भरकर कंडोम खरीद रहे हैं। 

हालांकि प्रतिबंधों के बावजूद ड्यूरेक्स और अन्य ब्रांडों की निर्माता ब्रिटिश कंपनी रेकिट यूक्रेन में अपना व्यापार करना जारी रखा है। प्रमुख फार्मेसी चेन 36.6 ने यहां अपनी बिक्री में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कुल मिलाकर, एक साल पहले की तुलना में केमिस्ट कंडोम की खरीद के मूल्य में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वहीं रूस स्थित सुपरमार्केट ने कहा कि उनकी बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रीज़र्वेटीवनया (Prezervativnaya) सेक्स शॉप की सह-मालिक येसेनिया शमोनिना ने कहा बता कि लोग भविष्य के लिए खरीदारी कर रहे हैं। इसलिए हम कीमतों में बढोतरी करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ब्रांड के आधार पर उपभोक्ताओं की लागत 50 फीसदी तक बढ़ गई है।

यूक्रेन पर हमले को लेकर पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को लगाया है, जिससे रूसी मुद्रा रूबल के मूल्य में भारी गिरावट आई है, ऐसे में रूस में आम लोगों पर इस युद्ध का बोझ पड़ रहा है। लोग महंगी चीजें खरीदने को मजबूर हैं। प्रतिबंधों के बाद रूस में कंडोम की मांग में वृद्धि को लेकर रूस प्रशासन भी सकते में है। 

कंडोम की इतनी ज्यादा डिमांड है कि पुतिन के उद्योग और व्यापार मंत्रालय को इस बात से इनकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि दीर्घकालिक समस्याएं होंगी, किंतु "इस उत्पाद की कमी की भविष्यवाणी नहीं की गई है। फिलहाल सबसे बड़े उत्पादक देशों थाईलैंड, भारत, दक्षिण कोरिया और चीन ने रूसी संघ को उत्पादों की डिलीवरी को जारी रखा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो