लाइव न्यूज़ :

Jaipur: WhatsApp में खामी निकालने पर कंपनी ने दिया लाखों का इनाम, छोटे से बग बताने के लिए लड़की हुई मालामाल

By आजाद खान | Updated: August 18, 2022 14:20 IST

मोनिका पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्होंने WhatsApp में बग निकालकर अच्छी कमाई की है। कंपनी ने उन्हें बतौर इनाम सवा लाख रुपए दिए है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp ने एक भारतीय लड़की को बतौर इनाम सवा लाख रुपए दिए है। यह इनाम उसे WhatsApp में खामी निकालने के लिए दिया गया है। इससे पहले कई और भारतीयों ने ऐसे ही बग निकालकर मोटी कमाई कर चुके है।

जयपुर: सोशल मीडिया टेक कंपनी मेटा ने WhatsApp में खामी निकालने के कारण जयपुर की एक लड़की को सवा लाख रुपए बतौर इनाम दिए है। इस बात की जानकारी जयपुर की रहने वाली मोनिका अग्रवाल ने खुद दी है। 

मोनिका को यह इनाम Bounty प्रोग्राम के तहत मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले कई भारतीयों को इस प्रोग्राम के तहत इनाम मिल चुका है। 

क्या होता है यह Bounty प्रोग्राम 

आपको बता दें कि Bounty प्रोग्राम के तहत किसी भी टेक या दूसरी कंपनियों के वेबसाइट या ऐप में खामी निकालनी होती है। इन खामियों को निकालने पर यह कंपनियां लोगों को बतौर इनाम पैसे भी देती है। ऐसे में मोनिका ने भी WhatsApp में एक खामी निकाली है जिस कारण उसे भी इनाम मिला है। 

इस प्रोग्राम के तहत कई और भारतीयों को इससे पहले भी इस तरीके से इनाम मिल चुके है। माइक्रोसॉफ्ट और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों ने इस तरीका का इनाम दिया है। 

मोनिका ने निकाली यह खामी

मोनिका ने Meta Whitehat के जरिए रिपोर्ट किया कि WhatsApp के लास्ट सीन वाले फीचर में खामी है। उसने साबित किया कि WhatsApp में My Contacts Except को सेट करने के बावजूद भी यूजर के लास्ट सीन को रिसीवर देख पा रहा है। 

इस दावे की जांच के बाद कंपनी ने पाया कि मोनिका द्वारा बताई गई खामी सही है और उसे 1,500 डॉलर (लगभग सवा लाख रुपए) बतौर इनाम दिया है। 

मोनिका कई कंपनियों में कर चुकी है काम

मोनिका ने बताया कि वह पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और इससे पहले वह Swiggy और Traveloka जैसी बड़ी कंपनियों में काम भी कर चुकी है। उन्होंने NIT जमशेदपुर से B.Tech की डिग्री पूरी की है और वह फिलहाल Uber में बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर काम कर रही है। 

उनके द्वारा WhatsApp में बग निकालने पर उन्हें बहुत बधाईयां भी मिल रही है। जो लोग इन फिल्ड में रूची रखते है, वे मोनिका से इस बारे में टिप्स भी ले रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबजयपुरराजस्थानव्हाट्सऐपमेटा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी