लाइव न्यूज़ :

चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के सह-संस्थापक जैक मा टोक्यो विश्वविद्यालय के शोध संस्थान टोक्यो कॉलेज में प्रोफेसर बने, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 13:33 IST

चीनी नियामकों ने अलीबाबा समूह की वित्तीय सहयोगी आंट ग्रुप द्वारा आईपीओ लाने की योजना को 2020 में रोक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजैक मा टिकाऊ कृषि और खाद्य उत्पादन में अनुसंधान करेंगे।आईपीओ लाने की योजना को 2020 में रोक दिया था।1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी और वह कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

टोक्योः चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के सह-संस्थापक जैक मा प्रतिष्ठित टोक्यो विश्वविद्यालय के शोध संस्थान टोक्यो कॉलेज में अतिथि प्राध्यापक होंगे। विश्वविद्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक मा टिकाऊ कृषि और खाद्य उत्पादन में अनुसंधान करेंगे।

 

मा एक परोपकारी संस्था जैक मा फाउंडेशन के प्रमुख भी हैं। इसमें आगे कहा गया कि वह ''उद्यमिता, कॉरपोरेट प्रबंधन और नवाचार पर अपने समृद्ध अनुभव और अग्रणी ज्ञान'' को छात्रों तथा शिक्षकों के साथ साझा करेंगे। चीनी नियामकों ने अलीबाबा समूह की वित्तीय सहयोगी आंट ग्रुप द्वारा आईपीओ लाने की योजना को 2020 में रोक दिया था।

इसके अलावा अलीबाबा को जांच के दायरे में भी लाया गया था। ऐसा तब हुआ, जब उन्होंने शंघाई में एक भाषण के दौरान चीन के नियामकों और वित्तीय प्रणालियों की आलोचना की थी। विश्वविद्यालय ने कहा कि उनकी नियुक्ति सोमवार को शुरू हुई और अक्टूबर के अंत तक चलेगी। मा ने 1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी और वह कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

टॅग्स :जैक माजापानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो