लाइव न्यूज़ :

चीन: कलाबाजी के दौरान काफी ऊंचाई से गिरी महिला एक्रोबैट कलाकार और फिर... दुर्घटना का वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: April 20, 2023 13:18 IST

मामले में टोंगकियाओ जिला सरकार ने सोमवार को एक बयान भी जारी किया है। बयान में सरकार ने कहा है कि घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला कलाकार को काफी उंचाई से गिरते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि महिला जिसके साथ हवा में कला दिखा रही थी वह कथित रूप से उसका पति था।

बीजिंग:चीन के सूज़ौ शहर में एक्रोबैट कला प्रदर्शन के दौरान एक महिला कलाकर की मौत हो गई है। बता दें कि यह घटना लाइव इवेंट के दौरान घटी है जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि घटनास्थल पर ही कलाकार की कथित तौर पर मृत्यु हो गई है। इसके कई क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें कलाकर को गिरते हुए कैमरे में कैद किया गया है। 

ऐसे में घटना को लेकर दावा यह भी किया जा रहा है कि महिला कलाकर का सही से बचाव नहीं किया गया था जिस कारण उसकी जान चली गई है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि दो एक्रोबैट कलाकार हवा में करतब दिखा रहा है। इसी दौरान एर दुर्घटना घटी और हवा में उड़ रहे दोनों कलाकार में से महिला कलाकार नीचे गिर जाती है। वहां मौजूद लोग इस प्रदर्शनी का वीडियो भी बना रहे थे जिन लोगों ने लाइव शो के दौरान इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया है। 

सोशल मीडिया पर जारी कई वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे महिला आसमान से गिरती है और उसकी मृत्यु हो जाती है। महिला के स्टेज पर गिरने के बाद कुछ लोग उसकी बचाव में दौड़ते हुए भी दिखाई दिए है लेकिन फिर भी महिला को बचाया नहीं जा सका है। वीडियो में यह देखा गया है कि जब महिला गिर रही थी तो करतब देख रहे लोग चिल्ला रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना चीन के सूज़ौ शहर में घटी है जब एक महिला एक्रोबैट कला का प्रदर्शन करने के लिए काफी ऊंचाई तक उड़ी थी। दावा है कि महिला जिसके साथ उड़ी थी वह उसका कथित रूप से पति था और ऐसे में हवा में करतब दिखाते समय यह हादसा हुआ है। महिला की पहचान के तौर पर यह कहा जा रहा है कि उसका सरनेम सन था और घटना के समय वह रूटीन कला का प्रदर्शन कर रही थी। 

इस पर बोलते हुए टोंगकियाओ जिला सरकार ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि सन को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन चोंट के कारण उसकी मौत पहले ही हो गई थी। ऐसे में घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने इसे एक दुर्घटना बताया है। यही नहीं अधिकारियों ने फर्म अनहुई याक्सी परफॉर्मिंग आर्ट्स मीडिया कंपनी को प्रदर्शन के दौरान आवश्यक सुरक्षा और आपातकालीन उपाय प्रदान नहीं करने का भी आरोप लगाया है।  

टॅग्स :अजब गजबचीनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो