लाइव न्यूज़ :

चीनी वैज्ञानिकों का नया कारनामा, जीन्स में बदलाव कर क्लोन से 5 बंदरों को दिया जन्म

By भाषा | Updated: January 24, 2019 19:17 IST

वैज्ञानिकों ने एक बंदर के जीन में बदलाव कर उसके पांच क्लोन बनाए। पहली बार जैवचिकित्सकीय अनुसंधान के लिए बंदर के जीन बदलकर कई क्लोन तैयार किए गए हैं।

Open in App

चीन के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर जैसे कई मानवीय रोगों के पहलुओं के अध्ययन के लिए जीन्स में बदलाव कर क्लोन से पांच बंदरों को जन्म दिया है और दावा किया है कि इससे चिकित्सा अनुसंधान में मदद मिलेगी।

इससे जीन में बदलाव को लेकर नए सिरे से नैतिक चिंताएं पैदा हो सकती हैं। कुछ दिन पूर्व ही जीन में परिवर्तन कर दुनिया के पहले मानव शिशु को जन्म देने का दावा चीन के वैज्ञानिकों ने किया था और इस ‘अनधिकृत प्रयोग’ को लेकर वैज्ञानिक जगत में उथल-पुथल मच गयी थी।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बृहस्पतिवार (24 जनवरी) को बताया कि अब चीन के वैज्ञानिकों ने नींद की समस्या, अवसाद और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जुड़े विकारों वाले एक वानर के जीन में बदलाव कर उसके पांच क्लोन बनाए। एजेंसी ने कहा कि पहली बार जैवचिकित्सकीय अनुसंधान के लिए बंदर के जीन बदलकर कई क्लोन बनाए गए हैं।

चीन के वैज्ञानिकों ने अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली चीन की शीर्ष पत्रिका ‘नेशनल साइंस रिव्यू’ में प्रकाशित दो लेखों के साथ बृस्पतिवार को बंदर की क्लोनिंग की घोषणा की। क्लोनिंग के माध्यम से बच्चों को शंघाई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस ऑफ चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस में जन्म दिया गया।

टॅग्स :चीनवायरल कंटेंटवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी