लाइव न्यूज़ :

Bhupesh Baghel: बच्चों की तरह गेम खेलते हैं छत्तीसगढ़ के सीएम, कैंडी क्रश में पहुंचे 4400वें स्टेज पर, बोले फेवरट...

By धीरज मिश्रा | Updated: October 11, 2023 13:44 IST

आम लोगों में कैंडी क्रश मोबाइल गेम काफी लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कैंडी क्रश खेलना पसंद है। सीएम भूपेश बघेल इस गेम में 4400 स्टेज पर पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबघेल ने कहा भाजपा को मेरे कैंडी क्रश खेलने पर ऐतराज। छत्तीसगढ़ की जनता तय करेगी किसे चुनना है।सीएम भूपेश ने कहा वह आगे भी कैंडी क्रश खेलते रहेंगे

रायपुर: कैंडी क्रश गेम कभी न कभी आपने अपने मोबाइल फोन में खेला होगा। अगर नहीं खेला तो बस, मेट्रो, रेल में लोगों को खेलते हुए देखा होगा। इसके बाद तय है आपने भी प्रयास किया होगा कि आखिर यह चीज क्या है।

मोबाइल फोन में इस गेम को डाउनलोड कर खेलने की कोशिश की होगी। सच में आप कितने स्टेज तक गए होंगे। किसी के मन से जवाब निकल रहा होगा कि अगर लगातार खेलते तो पहले फिफ्टी और भी सेंचुरी भी पूरी कर सकते थे। आज भी कैंडी क्रश खेलने वाले यूजर लगातार आगे बढ़ने के लिए जब भी समय मिलता है कैंडी क्रश खेलना शुरू कर देते हैं। इस गेम की यह आदत सिर्फ आम इंसान तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस गेम को खेलना छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी पसंद करते हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम तो इस गेम के पुराने खिलाड़ी हैं। उन्हें जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है वह मोबाइल में गेम खेलना शुरू कर देते हैं। इस गेम में भूपेश 4 हजार की संख्या को पार कर चुके हैं। सीएम भूपेश बघेल इस गेम में 4400 स्टेज पर हैं।

उन्होंने खुद ट्वीट कर दुनिया के सामने यह जानकारी साझा की। ट्विटर पर एक यूजर ने सवाल पूछा। मैंने 4000 का लेवल पार कर लिया है और आपने। एक कंटेस्ट करा लो। जिसमें सभी अपने स्टेज के बारे में बताए। इस यूजर के सवाल का जवाब देते हुए बघेल ने बताया कि वह इस गेम में 4400 स्टेज पर हैं। 

छत्तीसगढ़ तक करेगा कौन रहेगा कौन जाएगाः छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस बीच आरोप-प्रत्योराप का दौर भी जारी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को मेरे कैंडी क्रश गेम खेलने पर भी ऐतराज हो रहा है। पहले भाजपा को ऐतराज था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं भौंरा क्यों चलाता हूं। गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं।

प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं। भाजपा को कल एक बैठक के दौरान मेरे द्वारा कैंडी क्रश खेलने की एक फोटो मिली है। जिस पर उन्हें ऐतराज है। बघेल ने कहा कि उन्हें मेरे गेम खेलने से ऐतराज नहीं बल्कि उन्हें तो यहां मेरे होने पर ऐतराज है। छत्तीसगढ़ में कौन रहेगा कौन जाएगा इसका फैसला यहां की जनता करेगी। गेम तो खेलेंगे। मैं गेड़ी भी चढ़ूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश तो मेरा फेवरट है। ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूं। आगे वो भी जारी रहेगा। 

टॅग्स :भूपेश बघेलCMOप्लेस्टोरकांग्रेसभारतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा