लाइव न्यूज़ :

औने-पौने दामों वाली चीजों से भी चोरों को नहीं है परहेज, छत्तीसगढ़ के एक गांव से चुराया 800 किलो गोबर, मामला दर्ज

By अभिषेक पारीक | Updated: June 20, 2021 20:09 IST

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव से गाय का गोबर चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरबा जिले के एक गांव से चोरों ने गोबर चुरा लिया। 800 किलो गोबर की कीमत 1600 रुपये बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। 

चोरी अपराध का कोई नया तरीका नहीं है। हजारों सालों से चोरी होती रही है, लेकिन अब चोर ऐसी-ऐसी चीजों को चुराने लगे हैं कि हंसी भी आती है तो दूसरी ओर गुस्सा भी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसके बाद आसपास के इलाके में इस चोरी की खूब चर्चा है। दरअसल, चोरों ने महंगी चीजों के बजाय ऐसी चीज पर हाथ साफ किया है कि आप अपना माथा पीट लेंगे। हालांकि पुलिस के लिए सस्ती-महंगी की जगह चोरी मायने रखती है, तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव से गाय का गोबर चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि आठ-नौ जून की मध्यरात्रि में दिपका पुलिस थाना क्षेत्र के धुरेना गांव से 800 किलो गाय का गोबर चोरी हो गया। 

1600 रुपये कीमत का गोबर चोरी

चोरी के गोबर की कीमत 1600 रुपये बताई जा रही है। दिपका थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने कहा कि ग्राम गौथन समिति के अध्यक्ष कमहान सिंह कंवर ने 15 जून को इस बाबत औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है। 

दो रुपये प्रति किलो खरीदा जाता है गोबर

कंवर ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कृमि खाद के उत्पादन के लिए गौधन न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाता है। चोरों ने इसी गोबर पर हाथ साफ कर दिया है। 

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो