लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-3 की ऑस्ट्रेलिया के आसमान में रात के अंधेरे में ली गई खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2023 15:27 IST

यह फोटो ट्विटर पर 740 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। दरअसल, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्र मिशन के प्रक्षेपण के ठीक आधे घंटे बाद डायलन ओ'डॉनेल ने इस असाधारण तस्वीर को कुशलता से अपने कैमरे कैद किया।

Open in App

सिडनी: भारत की स्पेस एजेंसी इसरो की ओर से शुक्रवार को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 से जुड़ी कई तरह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी क्रम में एक फोटो ऑस्ट्रेलिया से सामने आई है। दावा किया गया है कि चंद्रयान-3 के लॉन्च के कुछ मिनटों के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के आसमान में नजर आया। चूकी उस समय ऑस्ट्रेलिया में रात थी, इसलिए यह तस्वीर और मनमोहक नजर आ रही है। 

इस तस्वीर को को एमआईटी के जीसी एस्ट्रोनॉमी के खगोल विज्ञान डायलन ओ'डॉनेल ने ट्विटर के माध्यम से साझा किया था। अपने ट्वीट में, उन्होंने कहा कि उन्होंने यूट्यूब पर चंद्रयान -3 का लाइव लॉन्च देखा और लगभग 30 मिनट के बाद, वह रात के समय की एक आश्चर्यजनक तस्वीर खींचने में कामयाब रहे जब यह उनके घर के ऊपर से गुजर रहा था।

तस्वीर में मनमोहत नीला रंग नजर आता है, जो टिमटिमाते सितारों के बीच चंद्रमा के लिए मिशन में अपनी उपस्थिति जाहिर करता दिखता है।

यह फोटो ट्विटर पर 740 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। दरअसल, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्र मिशन के प्रक्षेपण के ठीक आधे घंटे बाद डायलन ओ'डॉनेल ने इस असाधारण तस्वीर को कुशलता से अपने कैमरे कैद किया।

तस्वीर साझा करते हुए, डायलन ने ट्वीट किया, "अभी भारत की अंतरिक्ष एजेंसी को यूट्यूब पर अपना चंद्रमा रॉकेट लॉन्च करते हुए देखा, और फिर 30 मिनट बाद इसने मेरे घर के ऊपर से उड़ान भरी! बधाई हो @isro! उम्मीद है, आप लैंडिंग में सफल रहेंगे।'

इस तस्वीर के आते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स खूब सारे कमेंट किए और इसरो को भी बधाई दी।

टॅग्स :चंद्रयान-3इसरोऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'