लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ः 'नाटू नाटू' गाने पर जी20 प्रतिनिधियों ने जमकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2023 16:14 IST

 चंडीगढ़ में बुधवार को भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक शुरू हुई। विदेश से आए प्रतिनिधि अभी हरियाणा और चंडीगढ़ में जमे रहेंगे क्योंकि शुक्रवार को उनके लिए पंचकूला के पिंजौर में डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने एक साल के लिए जी20 की अध्यक्षता हासिल की है।यह एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक रहेगा।

चंडीगढ़ः यहां जी20 बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों ने आरआरआर फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' पर जमकर डांस किया।  जी20 प्रतिनिधियों का डांस करते वीडियो सामने आया है जिसमें वे स्थानीय कलाकारों के साथ थिरकते दिख रहे हैं। गौरतलब है, 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।

 भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की दूसरी कृषि प्रतिनिधि बैठक (एडीएम)  बुधवार चंडीगढ़ में शुरू हुई। विदेश से आए मेहमान ( प्रतिनिधि) अभी हरियाणा और चंडीगढ़ में मौजद हैं क्योंकि शुक्रवार को उनके लिए पंचकूला के पिंजौर में डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

भारत ने एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक, एक साल के लिए जी20 की अध्यक्षता हासिल की। भारत द्वारा जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद सफल बैठक की मेजबानी करने के बाद अमेरिका ने कहा था कि भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता की बेहद आशाजनक शुरुआत करने जा रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि ‘‘आज तक जिस तरह से उन्होंने जी-20 का नेतृत्व किया है, उसके लिए हम अपने भारतीय भागीदारों के आभारी हैं। जैसा कि आपने बताया कि अभी इस वर्ष बहुत कुछ और किया जाना है... भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता की एक बहुत ही आशाजनक शुरुआत करने जा रहा है।’’

टॅग्स :जी20चंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल