लाइव न्यूज़ :

एक डॉक्टर को क्यों करना पड़ा टेडी बीयर का ऑपरेशन! वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 5, 2018 18:08 IST

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोग काफी सराहना कर रहे हैं। तस्वीर 30 सितंबर 2018 को ट्विटर पर पोस्ट की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: आज तक आपने कई छोटे-बड़े ऑपरेशन के बारे में सुने होंगे। लेकिन डॉक्टर जितनी भी सर्जरी करते हैं वह सारे जीवित लोगों का होता है। लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है क्या कि एक डॉक्टर ने गंभीर होकर किसी टेडी बियर यानी किसी खिलौने का ऑपरेशन किया हो। यकीन कर पाना काफी मुश्किल है ना, लेकिय ये सच है। ऐसा एक कनाडा के रहने वाले डॉक्टर ने किया है। 

सोशल मीडिया पर डॉक्टर डैनियल मैकनेली ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपनी ऑपरेटिंग टेबल पर एक ब्रॉउन कलर के टेडी बियर की सर्जरी करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया चाहे फेसबुक हो या इंस्टग्राम या फिर ट्विटर हर जगह ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 

इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कनाडाई न्यूरोसर्जन ने हाथों में कैंची के साथ-साथ उन्होंने मास्क भी पहना हुआ है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

डॉक्टर डैनियल मैकनेली बताते हैं कि टेडी बियर का ऑपरेशन इसलिए करना पड़ा क्योंकि उनके एक आठ वर्षीय बच्चे ने आग्रह की थी और वह अपने इस नन्हे से मरीज का दिल नहीं तोड़ना चाहते थे। 

मैकनेली ने एक ट्वीट में लिखा, 'मेरे आठ वर्षीय मरीज ने मेरे पूछा कि क्या सोने से पहले मेरे टेडी बियर की टूटी हुई हाथ की सर्जरी कर आप उसे ठीक कर सकते हैं। उसने इतने मासूमियत से पूछा कि मैं ना नहीं कर पाया।'

'मैं कैसे ना कह देता' मैकनेली, हैलिफैक्स में आईडब्ल्यूके हेल्थ सेंटर में काम करते हैं। तस्वीर 30 सितंबर 2018 की है। मैकनेली ने संयुक्त राज्य अमरीका टुडे को बताया, "मैं अपने मरीज को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था इसलिए मैंने सर्जरी की। जब उसने मेरे से पूछा तो उसकी ऑंखों में आंसू थे। तो मैं कैसे मना कर सकता था।'' 

मैकनेली ने आगे कहा, 'जैसे ही मैंने आठ वर्षीय मरीज का इलाज कर लिया तो नर्सों ने जल्दी से टेडी के लिए एक छोटा सा टेबल की व्यवस्था कर दी। हालांकि ये बहुत एक अजीब सा अनुरोध था लेकिन मेरे ऐसा करने से मेरे नन्हे से मरीज को काफी आराम मिला और वह खुश हो गया।' 

टॅग्स :कनाडावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल