लाइव न्यूज़ :

दुनिया को अलविदा कह रही बहन को दुलार करता रहा भाई, आखिरी लम्हों में कही ऐसी बात कि रो पड़े लाखों लोग

By राहुल मिश्रा | Updated: June 14, 2018 10:03 IST

यह भावुक तस्वीर अमरीका के आर्केन्सस की है जिसे बच्चों के पिता ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया था।

Open in App

भाई बहन के प्यार और दुलार की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के वायरल होने के बाद दुनिया भर में लाखों लोग इसकी वजह को को जानकर भावुक हो गए। यह भावुक तस्वीर अमरीका के आर्केन्सस की है जिसे बच्चों के पिता ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया था, जिसके बाद से ही यह वायरल हो गई।

वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भाई अस्पताल में भर्ती अपनी छोटी बहन को दुलार रहा है। इस वक्त इस भाई को पता था कि ये उसकी बहन की जिंदगी के आखिरी पल हैं और वो उसे आखिरी बार दुलार कर रहा है। बताया जा रहा है कि एडी नाम कि इस 4 वर्षीय बच्ची के दिमाग में Diffuse Intrinsic Pontine Glioma (DIPG) नाम का एक दुर्लभ और जानलेवा ट्यूमर था। वहीं बच्ची के बहन का नाम जैक्सन बताया जा रहा है, जो कि महज़ 6 साल का है।

बच्चों के पिता सूटर (29) ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "एडी को उसके आखिरी पलों में जैक्सन ने वो सारा प्यार दे दिया, जितना वो उसे दे सकता था।'' एडी को भी पता था कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में है इसलिए उसने अपने भाई के हाथ को नहीं छोड़ा और उसे पकडे रही। यह वो आखिरी समय था जब इस भाई ने आखिरी बार अपनी बहन के सिर को सहलाया और फिर उसे आई लव यू बोला। 

इस दौरान बच्चों के पिता सूटर वहीं खड़े इन भावुक लम्हों को महसूस कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपने फोन से इस तस्वीर को क्लिक किया था। पिता ने लिखा कि ऐसा करना किसी भी इंसान के लिए बेहद मुश्किल भरा होता है और जैस्कन ने तो इतनी छोटी सी उम्र में इन हालातों को महसूस किया। यह दुखद था कि अगले ही दिन 3 जून को एडी ने बीमारी की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि एडी जैक्सन की सिर्फ बहन ही नहीं बल्कि शैतानी में उसकी सच्ची साथी, दोस्त भी थी। एडी के आखिरी समय में उनके कई रिश्तेदार अस्पताल में उसके आखिरी वक्त में साथ रहे ताकि वो उसे अलविदा कह सकें।

टॅग्स :वायरल कंटेंटकैंसरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो