लाइव न्यूज़ :

लुटेरी दुल्हन पैसों के लिए करती थी शादी, 21 साल में ही कर चुकी है कई शादियां, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 11, 2021 13:25 IST

गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। जहां एक दुल्हन पैसों के लिए शादी करती थी औऱ बाद में दूल्हों को लुटकर फरार हो जाती थी । ऐसे उसने कई लड़को के साथ किया था । वह मात्र 21साल की थी ।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत में एक दुल्हन ने शादी को पैसा कमाने का जरिया बना लिया था मात्र 21 साल की उम्र में उसने कई शादियां कर दूल्हों को धोखा दिया था हाल ही सूरत पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है

सूरत : शादी हर किसी के जीवन का सबसे खूबसूरत सपना होता है । हर कोई एक ऐसा जीवन साथी चाहता है, जो ताउम्र सुख-दुख में उनका साथ दें । हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा रहे  लेकिन गुजरात के सूरत में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है ।

 यहां एक ऐसी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो शादी करने के बाद दूल्हों को धोखा देकर, उन्हें भी लूट कर फरार हो जाती थी । उनके घर में जितने भी रुपए-पैसे और गहने होते थे । सब पर हाथ साफ कर जाती थी । ऐसे ही और उसने कई लड़कों को बेवकूफ बनाया और धोखा दिया ।

गुजरात की सूरत शहर में सरथाणा थाना पुलिस एक ऐसी महिला को अरेस्ट किया है जो सिर्फ पैसों के लिए शादी करती थी । महाराष्ट्र के बानायत गांव की रहने वाली ममता दौराणी ने शादी को पैसा कमाने का जरिया बना लिया था । ऐसे ही अलग-अलग जगहों पर वह कई लड़कों से शादी करती और बाद में उनको धोखा देकर रुपए पैसे लेकर फरार हो जाती थी ।

ममता की उम्र मात्र 21 साल है । ममता ने सूरत के डायमंड वर्कर नरेश सिरोही के साथ 4 फरवरी 2021 को शादी की थी । शादी के बाद ममता अपने ससुराल में रह रही थी लेकिन 25 मार्च 2021 को जब सभी घरवाले सो रहे थे तभी ममता घर की तिजोरी से गहने, डेढ़ लाख रुपए समेत 4.50 लाख का सामान लेकर फरार हो गई थी । 

इस चोरी की शिकायत नरेश ने शहर थाना पुलिस में दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस वालों ने ममता को गिरफ्तार किया है । ममता ने नरेश को बताया था कि उसकी शादी पहले ललित नाम के व्यक्ति से हुई थी और दोनों का तलाक होने के बाद वह उससे शादी कर सकती है ।

हालांकि कुछ समय बाद ममता ने शादी के लिए हां कर दी थी लेकिन सूरत पुलिस के एसीपी सीके पटेल ने बताया कि आरोपी ममता ने ललित को बेवजह ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए लिए थे । उसका नरेश के साथ शादी कर कुछ ऐसा ही करने का प्लान था ।  ममता के खिलाफ महाराष्ट्र में भी ऐसी शिकायतें दर्ज है । पुलिस को जांच में मिले सबूतों के आधार पर ममता दौराणी को गिरफ्तार किया गया है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोमहाराष्ट्रगुजरातसूरत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO