लाइव न्यूज़ :

टनल का उद्घाटन करने पहुंचे थे तुर्की के राष्ट्रपति, बच्चों ने मुख्य अतिथि से पहले ही ऐसे काटा फीता, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 8, 2021 13:25 IST

सोशल मीडिया पर इऩ दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तर्की के राष्ट्रपति एक हाईवे के टनल का उद्घाटन करने पहुंचते हैं और उनके फीता काटने से पहले ही एक बच्चा फीता काट देता है ।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति के टनल उद्घाटन से पहले ही बच्चे ने काट दिया फीता इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे दरअसल राष्ट्रपति वहां एक टनल का उद्घाटन करने आए थे

मुंबई :  सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है । कभी ये वीडियोज आपको खूब हंसाते है तो कभी आप ऐसे वीडियोज देखकर आश्चर्य़ में पड़ जाते हो । अब एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है । दरअसल एक हाईवे टनल के उद्घाटन के लिए यह फीता तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन को काटना था लेकिन बच्चे ने उनसे पहले ही फीते काटकर उनका काम स्वयं कर दिया । 

वीडियो में आप देख सकते  है कि टनल उद्घाटन के मौके पर वहां कई अन्य बच्चे भी मौजूद थे । तुर्की के राष्ट्रपति उनसे बातचीत करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं । ये वीडियो 4 सितंबर का बताया जा रहा है, जिस हाईवे का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना था  लेकिन उनका काम एक छोटे बच्चे ने कर दिया । इसके तुरंत बाद रोचक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है । कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह राष्ट्रपति और बच्चे दोनों के लिए वाकई मजेदार लम्हा था । 

इस वीडियो में ये भी दिख रहा है कि एर्दोआन का ध्यान बच्चे पर जाता है जो फीते को एक ओर से पकड़ के खड़ा था । यह देखकर एर्दोआन बच्चे के सिर पर प्यार में मारते हैं । एक यूजर ने ये वीडियो देखने के बाद लिखा कि इसे कहते हैं असली उद्घाटन । वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि कई बार ऐसे लम्हें इंसान को हंसने का मौका देते हैं ।  ये वीडियो रॉयटर्स ने अपने ट्विटर से शेयर किया है, जिसे अब तक 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो