लाइव न्यूज़ :

Video:'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती', लाइव TV पर कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा पर कसा तंज, तो मिला ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2020 15:39 IST

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ के बीच यह कोई पहला मामला नहीं है, जब इनके लाइन टीव डिबेट के वीडियो वायरल हुए हैं...इससे पहले भी कई बार इन दोनों नेताओं ने बहसबाजी के वीडियो सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक प्रमुख चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं।बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ न्यूज चैनल पर कांग्रेस द्वारा बार-बार भारत चीन-सीमा विवाद पर उठाए गए सवालों पर बहस कर रहे थे।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ हमेशा ही अपने टीवी डिबटे को लेकर चर्चा में रहते हैं। ये दोनों नेता फिर से एक बार अपने लाइव चैट को लेकर ट्विटर पर छाए हुए हैं। इस लाइन टीवी डिबेट का वीडियो संबित पात्रा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज पर शेयर भी किया है। शनिवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ अंग्रेजी न्यूज चैनले CNN न्यूज 18 पर पैनलिस्ट बनकर गए थे। 

इसी दौरान कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने किसी बात पर संबित पात्रा को कहा कि आपको एक बात बताता हू कि... 'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती...और कुत्ता हमेशा कुत्ता ही रहता है।' संबित पात्रा ने गौरव वल्लभ को जवाब देते हुए कहा, ये तो सेल्फ ट्रोलिंग (खुद का मजाक) की हद है। ऐसी सेल्फ ट्रोलिंग मैंने पहले कभी नहीं देखी। ये तो मैं आपको कब से कह रहा हू कि 'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती'। दोनों पैनलिस्ट की बातें सुनकर शो की होस्ट एंकर भी हंसती हुईं दिखाई देती है।

इस वीडियो को ट्वीट कर संबित पात्रा ने लिखा है, ''कांग्रेस द्वारा सेल्फ ट्रोलिंग का एक उदारहण। गौरव ने मेरे से पूछा-''कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती है और कुत्ते कुत्ते ही रहते है'' मैंने जवाब दिया- यही तो हम कह रहें है ..ये कुत्ते की दुम सीधी कब होगी??

इसके बाद भी कई ट्वीट कर संबित पात्रा ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। संबित पात्रा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, बताओ हमने सवाल पूछा 'कुत्ते की दुम सीधी कब होगी' डॉग डिपार्टमेंट का प्रवक्ता कह रहा है ...कभी नहीं होगी ...।'

दोनों नेताओं का यह लाइव डिबेट वाला वीडियो वायरल हो गया है। कई यूजर ने संबित पात्रा द्वारा चलाए गए हैशटैग (#KutteKiDumKabSidhiHog) पर व्यंग करते हुए पूछा है कि- पूरा देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। 

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसवायरल वीडियोकांग्रेसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी