लाइव न्यूज़ :

'आज जाने की जिद न करो....' राज्यसभा से रिटायर होने पर रूपा गांगुली ने गाया गाना, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2022 22:21 IST

बीजेपी से राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने बॉलीवुड गजल 'आज जाने की जिद न करो....' की दो लाइनें गाईं।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली ने राज्यसभा की सदस्यता से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली में 72 निवर्तमान राज्यसभा सदस्यों के विदाई समारोह में एक गीत गाया। गांगुली ने इस दौरान फरिदा खानम का गाना आज जाने की जिद न करो... गीत गाया। दरअसल, गुरुवार को राज्यसभा के 72 सदस्य रिटायर हुए हैं। 

इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उनके लिए विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उच्च सदन के सदस्यों के विदाई समारोह में प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल एम वैकया नायडू सहित तमाम नेतागण शामि हुए थे। इसी दौरान बीजेपी से राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने बॉलीवुड गजल 'आज जाने की जिद न करो....' की दो लाइनें गाईं।  इस मौके पर रिटायर हो रहे सांसदों को उप-राज्यपाल और राज्यसभा के सभापति वैंकया नायडू के द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। 

बता दें कि अप्रैल में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों में कई जाने माने कांग्रेस नेता भी शामिल हैं जिनमें आनंद शर्मा, ए. के. एंटनी, वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, एम. सी. मैरी कॉम और स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, एम. जे अकबर, जयराम रमेश, विवेक तन्खा, वी. विजयसाई रेड्डी का कार्यकाल जून में समाप्त होगा। 

जबकि जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, पी. चिदंबरम, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, सतीश चंद्र मिश्रा, संजय राउत, प्रफुल्ल पटेल और के. जे. अल्फोंस शामिल हैं। कुछ केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं को फिर से नामित किया जाएगा वहीं कांग्रेस के कुछ सदस्यों को पुन: नामित किए जाने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इनमें से कई सदस्य जी-23 में शामिल हैं जो पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं।

टॅग्स :राज्य सभाराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल