लाइव न्यूज़ :

कानुपर में BJP नेता 1 महीने से कर रहा था लड़की का पीछा, लात-घूंसों से हुई जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2020 13:19 IST

पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अभी कोई शिकयात दर्ज नहीं कराई गई है, अगर कोई तहरीर मिलती है तो वह इसपर विधिक कार्रवाई करेंगे। आरोपी बीजेपी नेता बताया जा रहा है, जिसका नाम मनीष पांडेय है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के परिजनों का आरोप है कि बीजेपी नेता मनीष पांडेय राह चलते युवती से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। आरोपी मनीष पांडेय का दावा है कि वह तो लड़की से मिलने गया था क्योंकि एक महीने से उसकी लड़की से बात हो रही थी।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बीजेपी नेता का पिटाई खाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीजेपी नेता पर आरोप है कि वह एक महीने से एक लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की ने जब ये बात अपने परिवार वालों को बताई तो प्लानिंग के तहत परिजनों ने बीजेपी नेता को बुलवाया और लात-घूंसों से पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को कई ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। 

बीजेपी नेता का नाम मनीष पांडेय बताया जा रहा है। पिटाई के बाद मनीष पांडेय को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नवभारत टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मनीष पांडेय गोविंदनगर विधानसभा सीट के कल्याणपुर से बीजेपी सेक्टर अध्यक्ष बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर बैठे बीजेपी नेता मनीष पांडे को एक शख्स पहले धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद लोग मनीष को पीटना शुरू कर देते हैं। वीडियो में दो महिलाओं को भी सैंडल से पिटाई करते देखा जा सकता है। 

परिजनों का आरोप- बीजेपी नेता एक महीने से युवती का पीछा कर रहा था

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता मनीष पांडेय एक महीने से लड़की का पीछा कर रहा है। बुधवार (09 सितंबर) को परिजनों ने साथ मिलकर बीजेपी नेता मनीष पांडेय की पिटाई। आरोप लगाया गया है कि मनीष पांडेय राह चलते युवती से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। जिसके बाद लड़की ने यह बात परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजनों ने उसके सबक सिखाने का सोचा। 

आरोपी का दावा- लड़की से हो रही थी एक महीने से बात 

आरोपी मनीष पांडेय का दावा है कि वह तो लड़की से मिलने गया था क्योंकि एक महीने से उसकी लड़की से बात हो रही थी। आरोपी मनीष पांडेय ने कहा, मुझे मिलने के लिए बुलाया गया और मेरे साथ ये सब हुआ। मामले में पुलिस ने कहा है कि यदि किसी तरह की शिकायत मिलती है तो मामले की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :कानपुरवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो