लाइव न्यूज़ :

बिरचंद्रमनुः 8 साल से प्यार, पति नयन साहा ने पत्नी झूमा साहा की शादी पड़ोसी दीपांकर बानिक से कराई, 2 बच्चे की मां ने 21 अप्रैल को की शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 15:59 IST

21 अप्रैल की रात को नयन ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को अपने घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के तुरंत बाद झूमा के अपने पड़ोसी दीपांकर बानिक के साथ प्रेम संबंध हो गए।चालक के तौर पर काम करने वाले नयन की बार-बार चेतावनी के बावजूद झूमा ने दीपांकर से दूरी नहीं बनायी।कभी भी घरेलू हिंसा की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

अगरतलाः दक्षिण त्रिपुरा के बिरचंद्रमनु के 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने औपचारिक रूप से पत्नी की शादी अपने पड़ोसी से करा दी, जिसके साथ उसके कथित तौर पर आठ साल से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि शादी सभी पक्षों की सहमति से और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में एक मंदिर में हुई थी। बिरचंद्रमनु निवासी नयन साहा ने आठ साल पहले झूमा साहा (27) से शादी की थी। हालांकि, शादी के तुरंत बाद झूमा के अपने पड़ोसी दीपांकर बानिक के साथ प्रेम संबंध हो गए।

चालक के तौर पर काम करने वाले नयन की बार-बार चेतावनी के बावजूद झूमा ने दीपांकर से दूरी नहीं बनायी। मानापाथर चौकी के प्रभारी जयंत दास ने कहा, ‘‘विवाहेत्तर संबंध के कारण नयन अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था, लेकिन कभी भी घरेलू हिंसा की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।’’

दास ने कहा, ‘‘21 अप्रैल की रात को नयन ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को अपने घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। हालांकि, झूमा मौके से भागने में सफल रही।’’ उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को, नयन ने खुद ही झूमा और स्थानीय सब्जी विक्रेता दीपांकर की शादी करा दी।

दास ने कहा, ‘‘विवाह स्थानीय मंदिर में ग्रामीणों की उपस्थिति और स्वीकृति के साथ हुआ था।’’ झूमा, जिसके नयन के साथ विवाह से दो बेटे हैं, बच्चों को अपने साथ ले गई है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि नयन और झूमा ने स्थानीय अदालत में तलाक के लिए अर्जी दायर की है।

टॅग्स :त्रिपुराPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो