लाइव न्यूज़ :

मोबाइल स्नैचिंग कर महिला को 150 मीटर तक घसीटा, दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बाइक सवारों ने किया वारदात, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2021 16:25 IST

16 दिसंबर को उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। महिला को 150 मीटर तक घसीटने के बाद वे उसे व्यस्त ट्रैफिक के बीच सड़क पर छोड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन की चपेट में नहीं आई और फुटपाथ पर खड़े लोगों ने उसे बचा लिया। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।लोग शहर में उनकी सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाश ने गुरुवार को मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। एक महिला को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घसीटा। 

16 दिसंबर को उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। महिला को 150 मीटर तक घसीटने के बाद वे उसे व्यस्त ट्रैफिक के बीच सड़क पर छोड़ गए। हालांकि वह एक वाहन की चपेट में नहीं आई और फुटपाथ पर खड़े लोगों ने उसे बचा लिया। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग शहर में उनकी सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का विरोध करने पर एक युवती को स्कूटर से घसीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालांकि उस समय लुटेरे भाग निकले, लेकिन सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने उनमें से एक की पहचान की और उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी स्कूटर के पीछे बैठा हुआ था।

पीड़ित युवती ने आरोपी का जैकेट पकड़ लिया था, जिस कारण युवती को आरोपियों ने करीब 150 मीटर तक घसीटा। यह घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब फोर्टिस अस्पताल में फ्रंट ऑफिस सहायक के पद पर काम करने वाली 23 वर्षीय पायल घर लौट रही थी। वहां मौजूद लोगों ने पायल को अस्पताल पहुंचाया।

पायल के घुटनों पर चोटें आईं थीं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा कि स्कूटर चलाने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने इस घटना को लेकर शालीमार बाग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO