लाइव न्यूज़ :

बिहार स्कूलः पढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय में कुत्तों को भी भगाएंगे गुरुजी?, मध्याह्न भोजन की रखवाली करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2026 17:41 IST

शिक्षा विभाग ने साफ संदेश दे दिया है कि अब स्कूल परिसर में न तो जूठा बचेगा और न ही कुत्तों को भोजन मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी विद्यालय में भोजन के बाद एक भी दाना खुला नहीं छोड़ा जाएगा। कक्ष, बरामदा, भोजनालय, हाथ धोने के स्थान और रसोई क्षेत्र की अनिवार्य सफाई कराई जाएगी। बर्तन या फूड वेस्ट बिन में संग्रहित कर प्रतिदिन विद्यालय परिसर से बाहर निपटान करना होगा।

पटनाः सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जारी नई मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) के तहत बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक न केवल शैक्षणिक गतिविधियों बल्कि स्कूल परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा की भी निगरानी करेंगे। मध्याह्न भोजन के बाद भटकते कुत्तों पर लगाम कसने की जिम्मेदारी खुद गुरुजी संभालेंगे। खासतौर पर मध्याह्न भोजन के बाद भोजन अवशेषों और कुत्तों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने साफ संदेश दे दिया है कि अब स्कूल परिसर में न तो जूठा बचेगा और न ही कुत्तों को भोजन मिलेगा।

निदेशक (मध्याह्न भोजन योजना) विनायक मिश्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी विद्यालय में भोजन के बाद एक भी दाना खुला नहीं छोड़ा जाएगा। कुत्तों को जूठा देने की आदत पर पूरी तरह रोक लगेगी। बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भोजन समाप्त होते ही 15 से 20 मिनट के भीतर कक्षा-कक्ष, बरामदा, भोजनालय, हाथ धोने के स्थान और रसोई क्षेत्र की अनिवार्य सफाई कराई जाएगी। खाद्य अपशिष्ट को ढक्कन युक्त बर्तन या फूड वेस्ट बिन में संग्रहित कर प्रतिदिन विद्यालय परिसर से बाहर निपटान करना होगा।

खुले में कचरा या जूठा छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विनायक मिश्र ने कहा कि विद्यालय परिसर में किसी भी परिस्थिति में भटकते कुत्तों को भोजन देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके लिए स्कूल के प्रवेश द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही मध्याह्न भोजन किचन के चारों ओर फेंसिंग, जाली या दरवाजे लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कुत्ते रसोई और भोजनालय तक न पहुंच सकें। शिक्षा विभाग का मानना है कि इन कदमों से न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्कूलों में स्वच्छता और अनुशासन की नई मिसाल भी कायम होगी। अब गुरुजी सिर्फ किताबें ही नहीं पढ़ाएंगे, बल्कि स्कूल परिसर के पहरेदार भी बनेंगे।

टॅग्स :School EducationBiharPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल