लाइव न्यूज़ :

पटनाः तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की बात मानी!, बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाया, पसीना बहाते दिखे राजद नेता, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2022 19:14 IST

तेजस्वी यादव के अपने आवासीय परिसर में क्रिकेट खेलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने पर कुछ लोगों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें दी गई वजन कम करने की सलाह का असर बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है।जिंदगी हो या खेल, जीतने के लिए हमेशा खेलना चाहिए।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को अपने पटना आवास पर क्रिकेट पिच पर पसीना बहाते हुए देखा गया। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका घरेलू स्टाफ उन्हें गेंदबाजी कर रहा है।

आपको बता दें कि विधानसभा के कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अपना वजन कम करो। वीडियो में आप युवा नेता को दस्ताने पहने और बल्ला चलाते हुए देख सकते हैं। कुछ अन्य लोग गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं। प्लास्टिक की कुछ कुर्सियों को विकेट के रूप में इस्तेमाल किया गया था। वीडियो के आखिरी हिस्से में यादव को स्पिन गेंदबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है।

तेजस्वी यादव के अपने आवासीय परिसर में क्रिकेट खेलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने पर कुछ लोगों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें दी गई वजन कम करने की सलाह का असर बताया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, जिन्होंने राजनीति को चुनने तक क्रिकेट में अपना करियर बनाया था, को उक्त वीडियो में बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो को तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जिंदगी हो या खेल, जीतने के लिए हमेशा खेलना चाहिए। जितना अधिक आप दिमाग में योजना बनाते हैं, उतना ही अच्छा आप मैदान में प्रदर्शन करते है। उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय बाद बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाया।

तेजस्वी ने कहा कि यह तब और अधिक संतोषजनक हो जाता है, जब चालक, रसोइया, सफाईकर्मी, माली और देखभाल करने वाले सभी महत्वपूर्ण सहयोगी मैदान में आपके साथी खिलाड़ी हों।’’ टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने तेजस्वी वीडियो में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाते दिख रहे हैं।

वह राजनीति में आने से पहले एक क्रिकेटर थे, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ आईपीएल अनुबंध जीता था। ऐसे में खेल के दौरान उनकी दक्षता आश्चर्यजनक नहीं थी, पर कुछ लोगों का मानना है कि राजद नेता पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री के दौरे के बाद से कैलोरी बर्न करने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मीडिया में आयी अपुष्ट खबरों में 12 जुलाई को बिहार विधानसभा परिसर भवन के शताब्दी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा तेजस्वी को ‘‘वजन कम करो’’ की सलाह दी गयी थी। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी