लाइव न्यूज़ :

चोरी हुए जूते की तलाश रहा है रेलवे, बिहार में जीआरपी ने दर्ज की जीरो एफआईआर, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 11, 2022 18:32 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में रेलवे से सफर करने वाले एक यात्री ने जीआरपी में अपने जूते चोरी होने की जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। रेलवे का जी हलकान करने वाले इस यात्री का नाम राहुल कुमार झा है और वह सीतामढ़ी के रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे पुलिस बिहार के एक यात्री की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए उसके जूते तलाश रही हैमुजफ्फरपुर जीआरपी ने यात्री राहुल झा की शिकायत पर केस दर्ज करते मुरादाबाद जीआरपी को जांच के लिए कहा है राहुल झा के मुताबिक अंबाला से मुजफ्फरपुर की यात्रा करते समय मुरादाबाद में उनके जूते चोरी हुए

मुजफ्फरपुर: बिहार के एक रेल यात्री ने रेलवे को उस समय भारी परेशानी में डाल दिया, जब वो रेल यात्रा के दौरान चोरी हुए अपने जूतों की तलाश के लिए रेलवे पुलिस के पास गुहार लगाते हुए पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक रेलवे का जी हलकान करने वाले यात्री का नाम राहुल कुमार झा है और वह सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।

राहुल का आरोप है कि जब वो अंबाला से मुजफ्फरपुर रेल यात्रा करते हुए अपने घर आ रहे थे, तभी रास्ते में उत्तर प्रदेश की सीमा ने किसी ने उनकी सीट के नीचे रखे हुए जूतों पर हाथ साफ कर दिया। खबरों के मुताबिक राहुल झा ने बताया कि चोरी करने वाले शख्स ने घटना को इस तरह अंजाम दिया कि उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी।

रेल सफर की समाप्ति के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे राहुल झा सबसे पहले ट्रेन से नंगे पैर उतरे और सीधे रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंचे। जीआरपी थाने पर राहुल की आपबीती सुनने के बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी भौचक्के रह गये लेकिन चूंकि राहुल घटना की एफआईआर दर्ज करवाने के लिए एकदम अड़ गये, लिहाजा जीआरपी मुजफ्परपुर को घटना के संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

इसके बाद जूता चोरी होने का मामला बिहार से होते हुए उच्चत प्रदेश पहुंचा। मुजफ्फरपुर जीआरपी ने मामले में मुरादाबाद रेलवे पुलिस को सूचित किया कि यात्री राहुल झा ने मुरादाबाद में जूते चोरी की शिकायत मुजफ्फरपुर जीआरपी के पास दर्ज कराई है। इसलिए कृपया पीड़ित के जूतों को तलाशने का कार्य करें।

बताया जा रहा है कि दो राज्यों की पुलिस जूता चोरी की घटना को लेकर केस दर्ज कर सबको हैरान कर दिया हैं। रेलवे पुलिस के मुताबिक यात्री राहुल झा के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वो अंबाला स्टेशन से ट्रेन नंबर 04652 के बोगी संख्या बी-4 में सीट नंबर 51 पर सवार होकर मुजफ्फरपुर की यात्रा कर रहे थे, तभी यूपी के मुरादाबाद के पास ट्रेन में सीट के नीचे रखे राहुल के जूते चोरी हो गये। जिसको लेकर राहुल झा ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के एफआईआर थाने में केस दर्ज कराया है।

रेलयात्री की इस शिकायत पर मुरादाबाद जीआरपी को सूचित किया गया है और उनके चोरी की शिकायत के संबंध में खोजबीन की गई लेकिन अभी तक उनका जूता नहीं मिला है।

टॅग्स :Railway PoliceMuzaffarpurAmbala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतAmbala Municipal Corporation Election Results 2026: अंबाला में BJP मेयर की जीत, कांग्रेस को मिली हार; जानें वार्डवार विजेताओं की पूरी लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो