लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सीएम नीतीश पर कटाक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर किया हमला, पढ़े फेसबुक क्या लिखा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2023 19:55 IST

Bihar Politics News: सुनील कुमार सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। उन्होंने अब नीतीश कुमार और अशोक चौधरी की तुलना राधा कृष्ण से कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना की सड़कों पर भी राधा और कृष्ण का रास देखने को मिल जा सकता है।थोड़े ही न राधे कृष्ण जी का रास सिर्फ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं!पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर आयोजित सरकारी समारोह के दौरान हुआ था।

Bihar Politics News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई व राजद विधान पार्षद सुनील सिंह इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने फेसबुक पर लिखा है-पटना की सड़कों पर भी राधा और कृष्ण का रास देखने को मिल जा सकता है।

सुनील सिंह ने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा है कि वे नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के बीच सड़क पर गले मिलने की चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि सुनील कुमार सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। उन्होंने अब नीतीश कुमार और अशोक चौधरी की तुलना राधा कृष्ण से कर दिया है।

फेसबुक पर सुनील सिंह ने लिखा है “थोड़े ही न राधे कृष्ण जी का रास सिर्फ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं! यह यदा-कदा पटना के सड़कों पर भी देखने को मिल सकता है!" चर्चा है कि सुनील सिंह उस प्रकरण पर कटाक्ष कर रहे हैं जो पटना में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर आयोजित सरकारी समारोह के दौरान हुआ था।

उस समारोह में मीडिया के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर उनसे लिपट गये थे। नीतीश ने कहा था कि हम दोनों में काफी प्रेम है। उससे पहले एक और राजकीय समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ कर उनका सिर एक पत्रकार के सिर से टकरा दिया था।

तब कहा गया था कि नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के टीका लगाने से नाराज हैं। नीतीश कुमार जब टीका पर सफाई देने उतरे तो अशोक चौधरी से बीच सड़क पर लिपट गए। यहां बता दें कि सुनील सिंह लगातार नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर रहे हैं।

दो दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि बिहार की सियासत कानपुर वाले "ठग्गू के लड्डू" जैसी हो गई है। यानि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं। सोशल मीडिया पर सुनील सिंह के पोस्ट के कारण बड़ा विवाद भी हो चुका है।

महागठबंधन विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि सुनील सिंह भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उसके बाद भी सुनील सिंह अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहते हैं।

टॅग्स :पटनाआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा