लाइव न्यूज़ :

सिंगारोल आनंदपुर गांव में अलग अंदाज!, बजरंगबली के बगल में पीएम मोदी की मूर्ति रखकर पूजा, मनाया जन्मदिन, तस्वीरें वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2024 16:22 IST

Bihar News: गांव के लोगों ने टीन के शेड में बनाए गए एक मंदिर में बजरंगबली के साथ मिट्टी से निर्मित नरेंद्र मोदी की प्रतिमा को स्थापित कर उन्हें राम का अवतार मान कर रोजाना पूजा-पाठ करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार मानते हैं।बजरंगबली की मूर्ति के बगल में पीएम मोदी की मूर्ति स्थापित कर दी है।प्रधानमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहे हैं।

Bihar News: देश के विपक्षी दलों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चाहे जो भी प्रचारित किया जाता हो, लेकिन जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी अभी भी बरकरार है। इसकी एक बानगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कटिहार जिले के सुदूर गांव सिंगारोल आनंदपुर से सामने आई है। यहां के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार मानते हैं।

गांव के मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति के बगल में पीएम मोदी की मूर्ति तक स्थापित कर दी है। गांव के लोगों ने टीन के शेड में बनाए गए एक मंदिर में बजरंगबली के साथ मिट्टी से निर्मित नरेंद्र मोदी की प्रतिमा को स्थापित कर उन्हें राम का अवतार मान कर रोजाना पूजा-पाठ करते हैं।

जब बात आज उनके जन्मदिन का है तो स्थानीय ग्रामीण नरेंद्र मोदी की प्रतिमा की आरती उतार कर और केक काटकर अपने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहे हैं। इस गांव के लोगों की मानें तो नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस गांव में बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उन लोगों तक पहुंची है।

इसलिए ग्रामीण उन्हें राम के अवतार मानते हैं। ऐसे मे कुछ लोगों ने अपने बच्चों के नाम प्रधानमंत्री के नाम पर ही रखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यहां के गांव वाले भगवान से प्रार्थना कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु और  इससे भी बेहतर ऊर्जा के साथ देश और समाज की सेवा करें। लोगों की चाहत है कि पीएम मोदी एक बार अवश्य इस गांव के दीवाने लोगों तक  पहुंचेण।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल