लाइव न्यूज़ :

बिहार: 29 साल से पुलिस की 'कैद' में थे भगवान हनुमान; कोर्ट के आदेश के बाद मिली रिहाई, जानें क्या है ये गुत्थी?

By अंजली चौहान | Updated: March 29, 2023 14:43 IST

मामला 29 मई 1994 का है, जब बड़हरा प्रखंड अंतर्गत गुंडी गांव स्थित भगवान श्रीरंगनाथ मंदिर से भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान और अष्टधातु से बने संत बर्बर स्वामी की मूर्तियाँ चोरी हो गई थीं। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में 29 साल बाद थाने से रिहा की गई हनुमान की मूर्ति कोर्ट में कानूनी लड़ाई के बाद आया आदेश मामला 29 मई 1994 का है

भोजपुर:बिहार के भोजपुर जिले के एक थाने से भगवान हनुमान को रिहा कराने की खबर खूब चर्चा में है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, भगवान हनुमान की मूर्ति जिले के एक थाने के स्ट्रांग रूम (मालखाने) में करीब 29 सालों से बंद थी, जिसे लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिहा कर दिया गया।

बिहार की एक अदालत ने लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कैद की गई मूर्ति को 'रिहा' करने का आदेश दिया गया। 

सालों पहले चोरी हो गई थी मूर्ति 

मामला 29 मई 1994 का है, जब बड़हरा प्रखंड अंतर्गत गुंडी गांव स्थित भगवान श्रीरंगनाथ मंदिर से भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान और अष्टधातु से बने संत बर्बर स्वामी की मूर्तियाँ चोरी हो गई थीं। 

इसके बाद कृष्णागढ़ ओपी के तत्कालीन मंदिर के पुजारी जनेश्वर द्विवेदी ने मूर्ति चोरी पर आरोप लगाते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद चोरी की गई सभी मूर्तियों को एक कुएं से बरामद किया था। उसी वक्त से ये मूर्तियाँ इलाके के एक थाने के मालखाने वाले कमरे में बंद हैं।

मूर्ति की प्राप्ती के लिए सालों तक कोर्ट में चला केस 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (बीएसआरटीबी) ने भी पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की थी, जिसमें सभी बरामद मूर्तियों को ट्रस्ट को वापस करने की मांग की गई थी। 

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अदालत के आदेश के बाद मूर्तियों को छोड़ दिया गया। आरा सिविल कोर्ट के एडीजे-3 सतेंद्र सिंह द्वारा जारी रिहाई आदेश के दिया गया।

इसके बाद भगवान हनुमान की प्रतिमाओं को थाने से बाहर ले जाने के लए श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली और पूरे क्षेत्र का में मूर्तियों को घूमाया। अष्टधातु से बनी दोनों मूर्तियों को भगवान श्रीरंगनाथ मंदिर में फिर से स्थापित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मूर्तियों की रिहाई के लिए बीएसआरटीबी के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल और आरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अजीत कुमार दुबे ने लड़ाई लड़ी। मूर्तियों के थाने से निकलने के बाद से आम जनता बहुत खुश हैं। भक्त फिर से अपने भगवान की मंदिर में स्थापना कर पूजा करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।  

टॅग्स :हनुमान जीबिहारभोजपुरBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल