लाइव न्यूज़ :

पिता लालू यादव को झूठे केस में फंसाया जा रहा है, बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-राजद प्रमुख क्या कसूर...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2023 17:29 IST

रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विट में लिखा कि पिता लालू यादव को झूठे केस के मुकदमे में फंसाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव की एक तस्वीर भी डाली है।घोटाले को उजागर किया मुजरिम हो गए हैं।झूठे केस मुकदमे में फंसाने का सिलसिला शुरू हो गया।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कई सारे ट्वीट किए हैं। पिता को लेकर इमोशनल हो रहीं रोहिणी ने रविवार को ट्वीट में लालू यादव पर घोटाले में आरोपों को लेकर शुरू हुई जांच पर कई बातें कहीं हैं। साथ ही लालू यादव की एक तस्वीर भी डाली है।

रोहिणी ने दावा किया है कि उनके पिता और राजद प्रमुख को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। बता दें कि सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे लालू यादव के खिलाफ हाल में रेलवे से जुड़े एक भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी मिली है। रोहिणी ने अपने ट्विट में लिखा है कि पिता लालू को झूठे केस के मुकदमे में फंसाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

घोटाले के जनक बरी हो गए हैं। जिन्होंने घोटाले को उजागर किया वो मुजरिम हो गए हैं। अपने अगले ट्विट में रोहिणी ने लिखा है, ‘लालू जी का क्या कसूर था। यही न गरीबों के हक की लड़ाई लड़ना वर्षों से जो दबे, कुचले, वंचित थे उनको सम्मान से जीने की प्रेरणा देना, अपना हक और अधिकार की आवाज बुलंद करना बस यहीं तो किए थे लालू जी ने।

मगर मनुवादियों को गरीब, वंचित, शोषित, समाज को अधिकार देना नागवार गुजरा फिर लालू जी को झूठे केस मुकदमे में फंसाने का सिलसिला शुरू हो गया और जो घोटाले के जनक थे वो बरी हो गएं और जिन्होंने घोटाले को उजागर किया वहीं मुजरिम हो गएं’। उन्होंने लालू यादव के अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई तस्वीर के साथ उनके लिए अपनी भावनाएं प्रकट की है।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते आईआरसीटीसी में फर्जीवाड़े का आरोप लगा था। इस मामले की जांच वर्ष 2018 में शुरू हुई। हालांकि तीन साल चली जांच के बाद 2021 में इस मामले को बंद कर दिया गया।

वहीं पिछले महीने ही इस मामले की जांच की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हुई। अब सीबीआई फिर से इस मामले से जुडी परतों को खोलने के लिए तैयार है। लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी के बदले जमीन सहित कई अन्य प्रकार से आईआरसीटीसी से जुड़े मामलों में फर्जीवाड़ा किया।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो